इंडोनेशिया में भीषण हादसा: दो ज्वालामुखी विस्फोट में तीन पर्वतारोहियों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

माउंट दुकोनो में अलर्ट

इंडोनेशिया में भीषण हादसा: दो ज्वालामुखी विस्फोट में तीन पर्वतारोहियों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
इंडोनेशिया के माउंट दुकोनो में अचानक हुए विस्फोट ने तीन पर्वतारोहियों की जान ले ली। राख और मलबे के गुबार के बीच प्रतिबंधित क्षेत्र में फंसे ट्रैकर चट्टानों की चपेट में आ गए। रिंग ऑफ फायर पर स्थित इस क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी करते हुए प्रशासन ने सभी ट्रैकिंग मार्ग बंद कर दिए हैं।

जकार्ता। इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक सुदूर हलमहेरा द्वीप पर स्थित माउंट दुकोनो में शुक्रवार सुबह अचानक हुए विस्फोट से तीन पर्वतारोही मौत हो गयी है। रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा तब हुआ, जब ज्वालामुखी से अचानक राख की मोटी परत और ज्वालामुखीय मलबा निकलने लगा। इससे क्रेटर के पास मौजूद पर्वतारोहियों का एक समूह फंस गया। अन्य जीवित बचे लोगों से मिली सूचना के बाद तड़के बचाव दल मौके पर पहुंचा।

जहां ट्रैकिंग समूह के कई सदस्य भारी राख के कारण लगी मामूली चोटों और सांस संबंधी समस्याओं के साथ सुरक्षित निकलने में सफल रहे, वहीं तीन लोगों की मौत ज्वालामुखीय चट्टानों की चपेट में आने से हुई। स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि जब विस्फोट हुआ, तब ये पर्वतारोही शिखर के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में थे। माउंट दुकोनो के अलावा माउंट इबू में भी बड़ा विस्फोट हुआ है। उत्तरी मालुकु में स्थित इस ज्वालामुखी में स्थानीय समय के अनुसार आज दोपहर लगभग 1:41 बजे धमाका हुआ, जिससे राख का गुबार आसमान में कई मीटर ऊपर तक फैल गया। पिछले एक हफ्ते में यहां 27 विस्फोट दर्ज किये जा चुके हैं।

इसके अतिरिक्त, फिलीपींस का माउंट मेयोन और ग्वाटेमाला का फ्यूगो ज्वालामुखी भी अत्यधिक सक्रिय बने हुए हैं, जहां हाल के दिनों में लावा और राख निकलने के कारण अलर्ट जारी किया गया है। अलास्का के शिशाल्डिन और ग्रेट सिटकिन ज्वालामुखियों में भी लगातार हलचल और धीमी गति से लावा का रिसाव जारी है। इसके कारण विमानन सेवाओं के लिए 'येलो' और 'ऑरेंज' कोड लागू किये गये हैं। माउंट दुकोनो पिछले कई महीनों से 'हाई अलर्ट' पर है और इंडोनेशियाई ज्वालामुखी विज्ञान एजेंसियों ने बार-बार पर्यटकों और स्थानीय लोगों को क्रेटर से कम से कम तीन किलोमीटर दूर रहने की चेतावनी दी है। प्रशांत क्षेत्र के 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित इंडोनेशिया में अक्सर ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं, लेकिन सुरक्षा चेतावनियों को नजरअंदाज करने वाले साहसी पर्यटकों के लिए इस तरह के अचानक विस्फोट बड़ा खतरा बने हुए हैं।

इस त्रासदी के मद्देनजर इंडोनेशियाई अधिकारियों ने शिखर तक जाने वाले सभी ट्रैकिंग मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और प्रतिबंधित क्षेत्र का दायरा बढ़ा दिया है। फिलहाल पूरा ध्यान ढलानों पर मौजूद किसी भी अन्य व्यक्ति को सुरक्षित निकालने और जीवित बचे लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने पर है। मृतकों की पहचान अभी तक आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं की गयी है।

Read More लेबनान पर इजरायल ने किए सिलसिलेवार हमले : नरसंहार में 30 से अधिक लोग ढेर, मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल

Post Comment

Comment List

Latest News

वैश्विक कारकों के साथ घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा, आगामी सप्ताह में RBI नीति और जीडीपी आंकड़ों पर टिकी नजरें वैश्विक कारकों के साथ घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा, आगामी सप्ताह में RBI नीति और जीडीपी आंकड़ों पर टिकी नजरें
कमजोर मानसून की भविष्यवाणी और पश्चिम एशिया संकट से घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 639 अंक और निफ्टी 123 अंक...
अलवर में भीषण हादसा : खाई में उतरी रोडवेज स्लीपर बस ; कई यात्री घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद कथित शूटर आशीष बक्करवाला गिरफ्तार
46 साल बाद दुर्लभ संयोग: गंगा दशहरा से शुरू हुआ नौतपा बारिश के कारण खंडित, मानसून को लेकर बढ़ी चिंताएं
पीएसजी की जीत के बाद फ्रांस में भयंकर बवाल : फ़ुटबॉल प्रशंसकों और पुलिस के बीच भीषण झड़प, 400 लोग गिरफ्तार
किसी भाषा की जानकारी नहीं होने के आधार पर नार्को टेस्ट से नहीं किया जा सकता इनकार: हाईकोर्ट
उत्तराखंड में 'वेस्ट टू वेल्थ' क्रांति : पौड़ी गढ़वाल में माल्टा के छिलकों से तैयार हो रहे हर्बल उत्पाद, महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार