ईरान हिंसा: पश्चिमी ईरान में प्रदर्शनों के दौरान हुई झड़पों में 3 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

ईरान में हिंसा: झड़पों में सुरक्षाकर्मी सहित तीन की मौत

ईरान हिंसा: पश्चिमी ईरान में प्रदर्शनों के दौरान हुई झड़पों में 3 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

ईरान के इलम प्रांत में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई झड़पों में तीन लोगों की जान चली गई। सर्वोच्च नेता खामेनेई ने दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

तेहरान। ईरान के पश्चिमी इलम प्रांत में शनिवार शाम विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई झड़पों में तीन लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फ़ार्स ने जानकार सूत्रों के हवाले से दी। समाचार एजेंसी फ़ार्स ने कहा कि मालेकशाही काउंटी में दंगाइयों ने एक कानून प्रवर्तन केंद्र पर हमला करने की कोशिश की जिसके कारण सुरक्षा बलों के साथ उनकी झड़पें हुईं। इसमें सुरक्षा बलों का एक जवान और दो दंगाइ मारे गए जबकि कई अन्य घायल हो गए।

इससे पहले शनिवार को, फ़ार्स न्यूज एजेंसी ने कहा था कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गाड्र्स कोर से संबद्ध बासिज स्वयंसेवी बल का एक सदस्य पश्चिमी प्रांत करमानशाह में हुई अशांति के दौरान मारा गया। एजेंसी ने कहा कि अली अजीजी की शुक्रवार को हरसिन काउंटी में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान चाकू और गोली लगने से मौत हो गई। ईरान की मुद्रा रियाल के मूल्य में भारी गिरावट के विरोध में रविवार से ईरान के कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। अधिकारियों ने प्रदर्शनों को स्वीकार करते हुए कहा है कि वे आर्थिक शिकायतों के समाधान के लिए तैयार हैं, साथ ही हिंसा, तोडफ़ोड़ एवं अशांति के खिलाफ चेतावनी भी दी है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली हुसैनी खामेनेई ने कल कहा कि व्यापारियों के विरोध प्रदर्शनों का फायदा उठाकर अशांति फैलाना एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करना बिल्कुल अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए लेकिन उन लोगों के साथ नहीं जो दंगाई हैं। उन्होंने कहा कि दंगाईयों को उनकी औकात दिखा देनी चाहिए। खामेनेई ने स्वीकार किया कि रियाल के मुल्य में गिरावट ने कारोबारी माहौल को बिगाड़ दिया है और विदेशी मुद्रा दरों में इस अस्वाभाविक वृद्धि के लिए उन्होंने शत्रु कार्रवाइयों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान सहित वरिष्ठ अधिकारी स्थिति से निपटने के लिए काम कर रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट