पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 100 से अधिक लोगों की मौत की आशंका

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 100 से अधिक लोगों की मौत की आशंका

पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत के एक दूरदराज के गांव में शुक्रवार तड़के भूस्खलन होने से 100 से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका है।

पोर्ट मोरेस्बी। पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत के एक दूरदराज के गांव में शुक्रवार तड़के भूस्खलन होने से 100 से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका है। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने स्थानीय निवासियों के हवाले से यह जानकारी दी है।

भूस्खलन ओशिनिया देश के एंगा प्रांत के दूरदराज के गांव काओकलाम में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब तीन बजे हुआ। यह यहां की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर दूर स्थित है।

पोरगेरा वीमेन इन बिजनेस एसोसिएशन की अध्यक्ष एलिजाबेथ लारुम के हवाले से बताया गया कि पास की पहाड़ी ढहने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। मीडिया ने उनके हवाले से कहा, ''यह तब हुआ जब लोग तड़के सो रहे थे और पूरा गांव धंस गया। मैं जो अनुमान लगा सकती हूं, उसके अनुसार लगभग 100 से अधिक लोग जमीन के नीचे दबे हुए हैं।"

अधिकारियों ने अभी तक हताहतों का आधिकारिक आंकड़ा प्रकाशित नहीं किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने भूस्खलन में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Read More ट्रंप की कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो को चेतावनी : ड्रग्स पर करें कार्रवाई, कहा- वरना चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प