पाकिस्तानी महिला के हनीट्रैप में फंसा नौसेना का नाविक, संवेदनशील डेटा किए लीक ; पुलिस ने किया गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश पुलिस काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने आईएनएस अग्राणी कोयंबटूर से की गिरफ्तारी

पाकिस्तानी महिला के हनीट्रैप में फंसा नौसेना का नाविक, संवेदनशील डेटा किए लीक ; पुलिस ने किया गिरफ्तार
विशाखापट्टनम नौसैनिक अड्डे की संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां पाकिस्तानी महिला एजेंट को लीक करने के आरोप में नौसेना नाविक प्रदीप मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया है। आंध्र प्रदेश काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने हनीट्रैप में फंसे आरोपी को कोयंबटूर स्थित आईएनएस अग्राणी से हिरासत में लेकर विजयवाड़ा पूछताछ के लिए भेजा है।

चेन्नई। नौसेना के 31 वर्षीय एक नाविक को विशाखापट्टनम नौसैनिक अड्डे से जुड़े संवेदनशील और महत्वपूर्ण रक्षा व समुद्री डेटा को एक पाकिस्तानी महिला खुफिया एजेंट को सौंपने के आरोप में शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नाविक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी प्रदीप मुखर्जी के रूप में हुई है। वह कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर संपर्क में आई एक महिला पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के हनीट्रैप का शिकार हो गया था। महिला एजेंट ने उससे संपर्क बनाए रखा और विशाखापट्टनम बेस की रणनीतिक नौसैनिक परिसंपत्तियों, बेड़े की आवाजाही और परिचालन ढांचे के बारे में गोपनीय डेटा हासिल कर लिया।

2014 में भर्ती हुआ

आंध्र प्रदेश पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने नाविक को कोयंबटूर स्थित आईएनएस अग्राणी से गिरफ्तार किया। वह यहां पर महज एक सप्ताह पहले एक प्रबंधन विकास पाठ्यक्रम में भाग लेने आया था। वर्ष 2014 में नौसेना में नाविक के रूप में भर्ती हुआ प्रदीप विशाखापट्टनम में पूर्वी नौसेना कमान (ईस्टर्न नेवल कमांड) के तहत तैनात था। संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों का पता चलने के बाद विंग ने उसे निगरानी में रखा था। जांच में जासूसी और डेटा लीक की पुष्टि होने के बाद, शीर्ष नौसेना अधिकारियों से मंजूरी प्राप्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोयंबटूर अदालत से ट्रांजिट वारंट प्राप्त करने के बाद, आरोपी नाविक को आगे की पूछताछ के लिए विजयवाड़ा स्थित सीआई मुख्यालय ले जाया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव : कांग्रेस में टिकट के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, गोविन्द सिंह डोटासरा ने जारी किया क्यूआर कोड पंचायत चुनाव : कांग्रेस में टिकट के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, गोविन्द सिंह डोटासरा ने जारी किया क्यूआर कोड
पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने टिकट दावेदारों की छंटनी प्रक्रिया शुरू। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पंचायत समिति...
Voice of Gen-Z & Alpha : बंद फैक्ट्रियों से बुझी रोजगार की उम्मीद, युवाओं ने कहा- सरकार आगे आए तो फिर चल सकती हैं मशीनें
Voice of Gen-Z & Alpha : कागजी डिग्री और स्कूल कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है आज का युवा
राज काज में क्या है खास, जानें 
खड़गे के बयान पर रिजिजू के सवाल का प्रणव झा ने दिया जवाब, जानें क्या बोले...?
पंचायत चुनाव में जिलेवार चरणों की सूची, पढ़े पूरी खबर
पर्ची मिलने पर कोचिंग टीचर ने छात्र को पीटा, विरोध में उतरे छात्र तो पुलिस से झड़प