नित्यानंद के देश कैलासा ने अमेरिकी शहर को लगाया चूना

नेवॉर्क शहर के साथ की धोखाधड़ी, खुली पोल

नित्यानंद के देश कैलासा ने अमेरिकी शहर को लगाया चूना

इस नए मामले के साथ ही कैलासा के साथ पहला ऐसा धोखाधड़ी का मामला जुड़ गया है जिसे विदेशी धरती पर अंजाम दिया गया है। नेवार्क के अधिकारियों की मानें तो यह समझौता सिर्फ छह दिनों तक चला।

नेवॉर्क सिटी। रेप के आरोपी नित्यानंद के झूठे देश कैलासा के खिलाफ धोखाधड़ी का पहला मामला भी दर्ज हो गया है। इस देश ने किसी और को नहीं बल्कि न्यूजर्सी के शहर नेवॉर्क को अपना पहला शिकार बनाया है। नेवॉर्क सिटी के अधिकारी शुरूआत में तो इस बात को लेकर काफी खुश थे कि उन्हें हिंदू देश कैलासा के साथ जुड़ने का मौका मिल रहा है। लेकिन बाद में उन्हें पता लगा कि वो जिस देश के साथ जुड़ने जा रहे हैं उसका तो कोई अस्तित्व ही नहीं है। जनवरी में नेवॉर्क सिटी ने कैलासा के कुछ प्रतिनिधियों का स्वागत किया था। मगर अब सिटी हॉल की तरफ से माना गया है कि यह सबकुछ एक धोखाधड़ी का हिस्सा थी जिसे एक भगोड़े भारतीय गुरु स्वामी नित्यानंद की तरफ से अंजाम दिया जा रहा था।

इस नए मामले के साथ ही कैलासा के साथ पहला ऐसा धोखाधड़ी का मामला जुड़ गया है जिसे विदेशी धरती पर अंजाम दिया गया है। नेवार्क के अधिकारियों की मानें तो यह समझौता सिर्फ छह दिनों तक चला। उन्होंने इसे पूरी तरह से बेसलेस और जीरो करार दिया है। 

अधिकारियों की मानें तो इस पूरे आयोजन में किसी भी तरह के पैसे का लेन-देन नहीं हुआ है। नेवॉर्क सिटी के प्रवक्ता की तरफ से कहा गया है कि हालांकि इस घटना पर काफी खेद है मगर नेवॉर्क सिटी ऐसी साझेदारी की तरफ देख रही थी जो विविध संस्कृतियों से भरी हुई है।  नेवॉर्क सिटी जिस प्रोग्राम के तहत कैलासा से जुड़ने वाली थी, उसे सिस्टर सिटी प्रोग्राम नाम दिया गया है जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शुरू किया गया था। 


इस प्रोग्राम का मकसद दो नगरपालिकाओं के बीच सांस्कृतिक और वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करना था। नेवॉर्क, न्यू जर्सी का सबसे बड़ा शहर है।

Read More CM Yogi Japan Visit: जापान दौरे के पहले दिन करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर; औद्योगिक विकास, विनिर्माण क्षमता और रोजगार सृजन को नई गति मिलने की उम्मीद 

12 जनवरी को हुआ कार्यक्रम
12 जनवरी को एक साइनिंग सेरेमनी हुई थी जिसमें नेवॉर्क के मेयर रास बाराका ने नकली प्रतिनिधियों मुलाकात की थी। उन्होंने इस दौरान कहा था कि मैं प्रार्थना करता हूं कि हमारा रिश्ता हमें सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास को समझने में मदद करे और दोनों जगहों पर हर किसी के जीवन में सुधार करे। 

Read More ट्रंप और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों को लेकर सांसदों को करना चाहिए ट्रम्प से सवाल, हिलेरी क्लिंटन ने कहा-मैं सच सामने आते देखना चाहती हूं

सीबीएस की रिपोर्ट की मानें तो कैलासा के काल्पनिक निवासियों के लिए कोई सुधार नहीं आ रहा है। वहीं, नेवार्क के निवासी सिर्फ शर्मिंदगी महसूस करते हैं। उन्हें लगता है कि आखिर कैसे उनके नेता एक घोटाले में फंस गए। उनका मानना है कि इस घोटाले को तो गूगल पर सर्च करके भी टाला जा सकता था।

Read More अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत : ईरान ने दी बड़े हमले की धमकी, ट्रंप ने कहा- यह अभियान जनता के लिए अपने देश को वापस लेने का सबसे बड़ा अवसर

नेवॉर्क के निवासी दुखी
नेवॉर्क के रहने वाले शकी मेरिट ने सीबीएस न्यूज से कहा कि एक भी अधिकारी ने गूगल पर सर्च नहीं किया और इसलिए हम इस पूरे फसाद में फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सारी सच्चाई का पता लगाना होगा। एक और निवासी मिशेल ने कहा है कि हिंदू भाईयों और बहनों से उन्हें काफी प्यार है लेकिन यह एक धोखाधड़ी का मामला है। यहां के निवासियों की मानें तो अगली बार सिस्टर सिटी के बारे में कोई भी फैसला गूगल पर सर्च करके ही लिया जाएगा।

स्वयंभू बाबा नित्यानंद के  संयुक्त राज्य कैलासा (यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा) ने 30 से अधिक अमेरिकी शहरों के साथ एक सांस्कृतिक भागीदारी समझौता किया है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि बाबा ने काल्पनिक देश के साथ सिस्टर सिटी समझौता निरस्त कर दिया है। 

नित्यानांद ने 2019 में संयुक्त राज्य कैलासा की स्थापना की घोषणा की थी। एक वेबसाइट के अनुसार 30 से अधिक अमेरिकी शहरों ने फर्जी देश कैलासा के साथ सांस्कृतिक भागीदारी समझौता किया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे