ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक: अमेरिका ने बनाया सीरिया में ISIS के कई ठिकानों को अपना निशाना

सीरिया: अमेरिका का 'ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक' के तहत बड़ा हमला

ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक: अमेरिका ने बनाया सीरिया में ISIS के कई ठिकानों को अपना निशाना

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट (IS) के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। यह कार्रवाई दिसंबर में अमेरिकी सैनिकों पर हुए जानलेवा हमले के जवाब में की गई है।

वॉशिंगटन। अमेरिका ने सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए है।    अमरीकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को यह जानकारी दी। कमांड ने एक्स पर पोस्ट किया, आज, दोपहर लगभग 12:30 बजे अमरीकी सेंट्रल कमांड की सेनाओं ने सहयोगी सेनाओं के साथ मिलकर पूरे सीरिया में आईएस के कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए।

कमांड ने कहा कि ये हमले ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक का हिस्सा थे, जिसे 13 दिसंबर को सीरिया के पल्मायरा में अमेरिका  और सीरियाई सेनाओं पर हुए जानलेवा आईएस हमले के जवाब में 19 दिसंबर को शुरू किया गया था। हमले में आईएस के एक आतंकवादी ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें दो अमरीकी सैनिक और एक अमरीकी दुभाषिया नागरिक मारे गए।

कमांड ने कहा कि ये हमले हमारे लड़ाकों के खिलाफ इस्लामिक आतंकवाद को जड़ से खत्म करने, भविष्य में होने वाले हमलों को रोकने और इस इलाके में अमेरिकी और सहयोगी सेनाओं की रक्षा करने के हमारे लगातार प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं, उन्होंने कहा कि अमरीकी और गठबंधन सेनाएं अमेरिका को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले आतंकवादियों का पीछा करने के लिए दृढ़ हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
राजस्थान में अप्रैल जैसी तपिश महसूस होने लगी है। कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार कर गया, जबकि बाड़मेर...
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज
पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग
जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा