इराक की संसद में दूसरी बार घुसे प्रदर्शनकारी, गृह युद्ध का खतरा

सरकार गठन की कोशिशों का विरोध कर रहे हैं

इराक की संसद में दूसरी बार घुसे प्रदर्शनकारी, गृह युद्ध का खतरा
वह ईरान समर्थित समूहों की ओर से सरकार गठन की कोशिशों का विरोध कर रहे हैं। वहीं, ईरान समर्थित शिया राजनीतिक दलों के गठबंधन कोर्डिनेशन फ्रेमवर्क ने जवाबी प्रदर्शन करने का आह्वान किया है, जिससे इराक में गृह युद्ध छिड़ने की आशंका बढ़ गई है।

बगदाद। इराक में एक प्रभावशाली शिया मौलवी के हजारों समर्थक देश के संसद भवन में घुस गए। एक हफ्ते के अंदर इस तरह की यह दूसरा हादसा है। वह ईरान समर्थित समूहों की ओर से सरकार गठन की कोशिशों का विरोध कर रहे हैं। ईरान समर्थित शिया राजनीतिक दलों के गठबंधन कोर्डिनेशन फ्रेमवर्क ने जवाबी प्रदर्शन करने का आह्वान किया है, जिससे इराक में गृह युद्ध छिड़ने की आशंका बढ़ गई है। इराकी सुरक्षा बलों ने शुरूआत में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और इस कार्रवाई में कई लोग घायल हो गए। संसद भवन के अंदर घुसने पर प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि अपनी मांगों पर जवाब मिलने तक वहां से नहीं जाएंगे। संसद का सत्र नहीं चल रहा था, इसलिए वहां कोई सांसद नहीं था। दोपहर तक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हिंसा में करीब 125 लोग घायल हो गए हैं जिनमें 100 आम आदमी और 25 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ नारे
संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में इराक में अस्थिरता बढ़ने पर चिंता व्यक्त की और इराकी नेताओं से तनाव घटाने की अपील की। इस बीच ना सिर्फ बगदाद, बल्कि इराक के अन्य हिस्सों से भी अल-सद्र के समर्थकों का संसद भवन में उमड़ना जारी है। उन्होंने विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ नारेबाजी की। उनका इशारा संभवत: ईरान की ओर है। इराक के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुस्तफा अल काधिमी ने सुरक्षा बलों को प्रदर्शनकारियों की रक्षा करने का निर्देश दिया है और प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने को कहा।

जोन में प्रदर्शनकारियों ने किया बवाल
इससे पहले, दिन में मौलवी मुक्तदा अल-सद्र की अपील पर प्रदर्शनकारियों ने इराक के ग्रीन जोन के गेट के पास लगे सीमेंट के बैरिकेड्स को गिराने के लिए रस्सी का इस्तेमाल किया। ग्रीन जोन में सरकारी इमारतें और दूतावास हैं। प्रदर्शनकारी प्रभावशाली शिया मौलवी अल-सद्र के समर्थक हैं। अल-सद्र ने ईरान समर्थित राजनीतिक समूहों द्वारा अगली सरकार के गठन के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है।

Tags: man

Post Comment

Comment List

Latest News

सात दिन तक देरी से चलेगी भगत की कोठी-काचीगुड़ा ट्रेन, रास्ते में 75 मिनट रुकेगी सात दिन तक देरी से चलेगी भगत की कोठी-काचीगुड़ा ट्रेन, रास्ते में 75 मिनट रुकेगी
दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद मंडल में रेललाइन दोहरीकरण कार्य के चलते भगत की कोठी-काचीगुड़ा रेलसेवा प्रभावित रहेगी। इसके कारण...
होम्योपैथी में शोध की गुणवत्ता और वैज्ञानिक प्रमाणों पर ध्यान दें संस्थान : राष्ट्रपति मुर्मु
छठ और महिलाओं के सिंदूर पर टिप्पणी से बिहार में सियासी घमासान, कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR, भाजपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा
दिल्ली में ब्रिज पर तकनीकी काम से 5 ट्रेनें डायवर्ट, 1 ढाई घंटे देरी से चलेगी
हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या, कातिल कोई और नहीं अपने ही! UN की रिपोर्ट में खुलासा
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव परिणाम: कांग्रेस की बड़ी बढ़त, ब्यावर और उदयपुर में रोचक उलटफेर
असम के सिलचर में बनेगा नया हवाई अड्डा; मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय को भी फायदा