नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित

18.08 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
उत्तराखंड के चंपावत में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा के पास से 5000 रुपये के इनामी गैंगस्टर राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 18.08 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने नेपाल में स्मैक तस्करी करने और पुराना आपराधिक इतिहास होने की बात स्वीकार की।

चम्पावत। उत्तराखंड की चंपावत पुलिस ने भारत नेपाल सीमा पर इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल स्मैक तस्करी कर रहा था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेखा यादव ने रविवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और वांछित अपराधियों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान समूह (एसओजी) टीम की ओर से अभियान के तहत एसओजी की टीम की ओर से नेपाल बॉर्डर पर पिलर संख्या 805/01 के निकट जंगल में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान टीम ने आरोपी राहुल कुमार निवासी ग्राम पम्पापुर, थाना बनबसा, चम्पावत को गिरफ्तार किया गया। आरोपी गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 में वांछित चल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नेपाल के झलारी, महेंद्रनगर निवासी रवि बासा के साथ स्मैक के कारोबार में शामिल है। उसके पास से 18.08 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है।

उसने यह भी बताया कि बरामद स्मैक उसे नानकमत्ता निवासी एक व्यक्ति से मिली। यह भी पता चला कि आरोपी का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ बनबसा थाने में एनडीपीएस एक्ट के दो और गैंगस्टर एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। मुंबई में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली है। आरोपी पर 5000 का ईनाम घोषित था।

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान