रूस ने भारत से खरीदे 4 अरब डॉलर के हथियार, भड़क सकता है अमेरिका

रूस ने भी एस-400 समेत कई मिसाइलें और अन्य सैन्य साजो सामान भारत को भेजे हैं

रूस ने भारत से खरीदे 4 अरब डॉलर के हथियार, भड़क सकता है अमेरिका

रूस के निर्यातकों ने भारत में बने 4 अरब डॉलर के हथियार और अन्य साजो सामान खरीदे हैं। दरअसल, अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण रूस का पैसा वोस्त्रो खातों में फंसा हुआ है।

मास्को। रूस दशकों से भारत का सबसे विश्वसनीय हथियार सप्लाई करने वाला देश रहा है। मिग, सुखोई जेट, ब्रह्मोस मिसाइल और अब एस-400 मिसाइल सिस्टम भारत और रूस के बीच सैन्य संबंधों का प्रतीक हैं। वहीं रूस ने भी एस-400 समेत कई मिसाइलें और अन्य सैन्य साजो सामान भारत को भेजे हैं। इस बीच रूस के निर्यातकों ने भारत में बने 4 अरब डॉलर के हथियार और अन्य साजो सामान खरीदे हैं। दरअसल, अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण रूस का पैसा वोस्त्रो खातों में फंसा हुआ है। इस पैसे को रूस ले नहीं जा रहा पा रहा है। इसी पैसे से रूस ने ये हथियार खरीदे हैं। रूस के व्यापारी अब भारतीय रुपए में व्यापार करना शुरू कर चुके हैं। अक्टूबर तक रूसी निर्यातकों के 8 अरब डॉलर वोस्त्रो खातों में फंसे हुए थे। इन खातों को भारत और रूस के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए खोला गया है। इसमें भारतीय रुपया है और एक घरेलू बैंक में इसे संचालित किया जाता है। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में निवेश अवसरों की कमी के कारण यह पैसा वोस्त्रो खातों में फंसा हुआ था और उसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। पिछले 6 महीने में रूस केवल 50 फीसदी फंड का ही इस्तेमाल कर पाया है।

भारत-रूस के बीच रेकॉर्ड व्यापार
वोस्त्रो में फंसे इस पैसे का एक बड़ा हिस्सा पिछले 8 महीने में इस्तेमाल किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को रूस के साथ स्थानीय मुद्रा में लेनदेन को मंजूरी दी थी। रूस भारत से सामानों का आयात करने के लिए इन वोस्त्रो खातों में मौजूद पैसों का इस्तेमाल करता है। भारत रूस कसे मशीनरी, आॅटो पार्ट और अन्य इंजीनियर के सामानों की आपूर्ति करता है। इन खातों में पैसा तब बहुत ज्यादा बढ़ गया जब रूस ने बहुत बड़े पैमाने पर भारत को सस्ती दर पर तेल का निर्यात करना शुरू किया।

रूस भारत को तेल का निर्यात करने वाले शीर्ष 2 देशों में शामिल हो गया। यूक्रेन युद्ध के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे और इसके बाद उसने भारत को तेल का निर्यात किया। भारत ने रूस को चीनी मुद्रा और यूएई की मुद्रा में पहले कई बार भुगतान किया है। हालांकि अब रुपये में भी व्यापार हो रहा है। भारत का रूस से आयात जहां 60 अरब डॉलर को पार कर गया है, वहीं भारत का निर्यात भी 4 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। रूस को भारत के हथियार और अन्य साजोसामान बेचने से पश्चिमी देश भड़क सकते हैं। इन देशों ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाए हैं ताकि उसे यूक्रेन के मामले में झुकाया जा सके। हालांकि ऐसा होता नहीं दिख रहा है और रूस लगातार हमले कर रहा है।

 

Read More पाकिस्तानी वित्त मंत्री औरंगजेब ने ​कहा,  रूस से तेल समझौते की ओर बढ़ रहा पाकिस्तान

Tags: arms

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश