रूस दे रहा चीन की सेना को हमले का प्रशिक्षण : 2 वर्ष के भीतर ही हमले की योजना, दस्तावेजों के विश्लेषण के आधार पर किया दावा 

कई देशों की चिंता को बढ़ा दिया है

रूस दे रहा चीन की सेना को हमले का प्रशिक्षण : 2 वर्ष के भीतर ही हमले की योजना, दस्तावेजों के विश्लेषण के आधार पर किया दावा 
यह विश्लेषण कहता है रूस चीन को सैन्य उपकरण, तकनीक और ट्रेनिंग दे रहा है। इससे बीजिंग ताइवान पर हवाई हमले की तैयारी कर सकता है।

लंदन। रूस चीनी सेनाओं को ताइवान पर हमले और उस पर कब्जा करने का प्रशिक्षण दे रहा है। चीन की ओर से ताइवान पर अगले 2 साल में हमला किया जा सकता है। इसके लिए रूस की ओर से चीन को खास मदद की जा रही है। ब्रिटेन के लंदन स्थित एक संस्था ने लीक रूसी दस्तावेजों के विश्लेषण के आधार पर यह दावा किया है। यह विश्लेषण कहता है रूस चीन को सैन्य उपकरण, तकनीक और ट्रेनिंग दे रहा है। इससे बीजिंग ताइवान पर हवाई हमले की तैयारी कर सकता है। इस दावे ने ताइवान समेत कई देशों की चिंता को बढ़ा दिया है।

मास्को से चीन को मिलने वाले मदद की सूची काफी लम्बी
रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट ने रूस के 800 पृष्ठों के दस्तावेजों को छाना है। इनमें ब्लैक मून ऐक्टिविस्ट समूह से डील और मॉस्को की ओर से बीजिंग को दिए जाने वाले सैन्य उपकरणों की सूची है। दस्तावेजों में चीनी और रूसी प्रतिनिधिमंडलों के बीच बैठकों का भी उल्लेख है। इसमें विशेष हथियारों के लिए भुगतान और डिलीवरी की समयसीमा पर चर्चा है। एक्सपर्ट का कहना है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल ताइवान पर आक्रमण के लिए हो सकता है। 

जिनपिंग ने दिया सेना को तैयार रहने का आदेश 
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जिनपिंग ने चीनी सेना को 2027 की शुरूआत में ताइवान पर संभावित आक्रमण के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। दस्तावेजों में हालांकि ताइवान का सीधेतौर पर जिक्र नहीं है। संस्थान के विश्लेषण से पता चलता है कि इस चीन को रूस से उन्नत पैराशूटिंग क्षमता मिलेगी, जिनकी उसे आक्रमण में जरूरत होगी। डैनिल्युक ने कहा कि रूसी उपकरणों और चीन में प्रशिक्षण तक पहुंच का मतलब है कि बीजिंग आक्रमण के लिए बेहतर ढंग से सुसज्जित होगा। उनका कहना है कि चीनी हवाई लैंडिंग स्कूल अभी बहुत नया है। ऐसे में रूस की सहायता से चीन के हवाई कार्यक्रम में 10 से 15 साल की तेजी आ सकती है। इस रिपोर्ट पर रूस, चीन या ताइवान ने प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ओलेक्सांद्र डैनिल्युक और जैक वाटलिंग लिखते हैं कि चीन के लिए इस समझौते की सबसे ज्यादा अहमियत पैराशूट बलों की ट्रेनिंग और कमांड नियंत्रण में है। रूस के पास इस तरह के युद्ध का अनुभव है जबकि चीन के पास ऐसा तजुर्बा नहीं है। विश्लेषकों का कहना है कि बीजिंग की सैन्य क्षमता मॉस्को से ज्यादा है लेकिन इन क्षेत्रों में उसे रूस से मदद की जरूरत है। विश्लेषण के अनुसार रूसी अधिकारियों की ओर से चीन में प्रशिक्षण और एक हवाई बटालियन के लिए उपकरणों का सेट मिलेगा। इसमें 37 हल्के वाहन, 11 एंटी-टैंक स्वचालित बंदूकें, 11 हवाई बख्तरबंद कार्मिक वाहक, साथ ही कमांड और निगरानी वाहन शामिल हैं। इनकी कुल लागत 210 मिलियन डॉलर से अधिक बताई गई है।

Read More ईरान ने होर्मुज फिर बंद किया; चेतावनी भी दी हमले जारी रहे तो और कड़े कदम उठाए जाएंगे

 

Read More क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना