यूक्रेन पर रूस का बड़ा हवाई हमला : सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों से अटैक कीव तक पहुंची आंच, 13 मौतें

अमेरिका पर भड़के जेलेंस्की

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हवाई हमला : सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों से अटैक कीव तक पहुंची आंच, 13 मौतें

रूस ने बीती रात यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें 367 ड्रोन और मिसाइलें देश के विभिन्न शहरों पर दागी गईं

कीव। रूस ने बीती रात यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें 367 ड्रोन और मिसाइलें देश के विभिन्न शहरों पर दागी गईं। इस भीषण हमले में 13 लोगों की जान चली गई, जिनमें जाइटॉमिर में तीन बच्चे भी शामिल हैं। कई दर्जन लोग घायल हुए हैं। हमले की चपेट में कीव, खारकीव, मायकोलाइव, टर्नोपिल और खमेलनित्सकी जैसे बड़े शहर आए। इसे अब तक का युद्ध का सबसे बड़ा हवाई हमला माना जा रहा है। यूक्रेन की वायु सेना ने 266 ड्रोन और 45 मिसाइलें मार गिराईं, लेकिन इसके बावजूद कई अपार्टमेंट इमारतों और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

अमेरिका पर भड़के जेलेंस्की
राजधानी कीव में 11 लोग घायल हुए, जबकि खमेलनित्सकी में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह हमला शुक्रवार को हुए एक और बड़े ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल हमले के तुरंत बाद हुआ है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका की कमजोर प्रतिक्रिया की आलोचना की और रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की है।

दबाव के बिना कुछ नहीं बदलेगा
यूक्रेनी राष्ट्रपति के चीफ आॅफ स्टाफ आंद्रेई यरमाक ने टेलीग्राम पर लिखा, दबाव के बिना कुछ नहीं बदलेगा। रूस और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों में भी ऐसे ही नरसंहार की तैयारी करेंगे। मॉस्को तब तक लड़ेगा जब तक उसके पास हथियार बनाने की क्षमता रहेगी। दूसरी ओर, रूस ने दावा किया कि उसने सिर्फ चार घंटों में 95 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, जिनमें से 12 मॉस्को के पास थे। यह संघर्ष थमता नहीं दिख रहा है। इस हमले के बीच यूक्रेन ने 30 दिनों के संघर्षविराम का प्रस्ताव रखा है, ताकि शांति वार्ता की राह खुल सके। हिंसा के बीच दोनों देशों ने 1,000-1,000 बंदियों की अदला-बदली की प्रक्रिया भी पूरी की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग