गर्मियों में इराक से सटी सीमा पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगी: तुर्की

हमने न किसी के आदेश को माना है और न ही मानंगे: यासर गुलेर

गर्मियों में इराक से सटी सीमा पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगी: तुर्की
गुलेर ने तुर्की के अखबार हुर्रियत के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ''इस गर्मी में तक हम क्षेत्र के उस घेरे को बंद कर देंगे जो इराक से सटी हमारी सीमा को सुरक्षित करेगा और इसके साथ आतंकवाद का मुद्दा अब प्रासंगिक नहीं रहेगा।"

अंकारा। तुर्की के रक्षा मंत्री यासर गुलेर ने सोमवार को कहा कि देश के सशस्त्र बलों को गर्मी में इराक से सटी सीमा को पूरी तरह से सुरक्षित करने और आतंकवाद की समस्या को एजेंडे से हटाने की उम्मीद है।

गुलेर ने तुर्की के अखबार हुर्रियत के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ''इस गर्मी में तक हम क्षेत्र के उस घेरे को बंद कर देंगे जो इराक से सटी हमारी सीमा को सुरक्षित करेगा और इसके साथ आतंकवाद का मुद्दा अब प्रासंगिक नहीं रहेगा।"

रिपोर्ट में बताया कि तुर्की सशस्त्र बलों को देश में प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के उग्रवादियों के खिलाफ उत्तरी इराक में बड़े पैमाने पर जमीनी अभियान चलाने की उम्मीद है और इसके लिए बगदाद प्रशासन के साथ एक समझौता हुआ है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए अमेरिका या रूस से कोई अनुमति नहीं मांगी जाएगी। गुलेर ने कहा, ''जब हमारे देश की सुरक्षा की बात सामने आती है, तो हम किसी से कुछ भी सलाह नहीं मांगते हैं और जो जरूरी होता है, वह करते हैं। किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि तुर्की बड़ा देश है। हमने न किसी के आदेश को माना है और न ही मानंगे।"

Read More अमेरिका में युद्ध पर घमासान, ट्रंप के खिलाफ प्रस्ताव सीनेट में धराशायी

पिछले हफ्ते, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने दोहराया कि अंकारा को गर्मियों में इराक से सटी सीमा मुद्दे को हल करने की उम्मीद है। तुर्की सीरिया से सटी 30-40 किलोमीटर क्षेत्र पर एक सुरक्षा गलियारा भी बनाना चाहता है।

Read More भारत पहुंचे नेपाल के पीएम बालेन शाह, राष्ट्रपति भवन में मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Tags: iraq turkey

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छठ और महिलाओं के सिंदूर पर टिप्पणी से बिहार में सियासी घमासान, कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR, भाजपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा छठ और महिलाओं के सिंदूर पर टिप्पणी से बिहार में सियासी घमासान, कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR, भाजपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा
बिहार की महिलाओं और छठ पर्व की सिंदूर परंपरा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी...
दिल्ली में ब्रिज पर तकनीकी काम से 5 ट्रेनें डायवर्ट, 1 ढाई घंटे देरी से चलेगी
हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या, कातिल कोई और नहीं अपने ही! UN की रिपोर्ट में खुलासा
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव परिणाम: कांग्रेस की बड़ी बढ़त, ब्यावर और उदयपुर में रोचक उलटफेर
असम के सिलचर में बनेगा नया हवाई अड्डा; मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय को भी फायदा
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी 25,819 के पार; निवेशकों में लौटी रौनक
मुस्कानों के पीछे छिपी कहानियां कैनवास पर, जवाहर कला केंद्र में डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा की प्रदर्शनी शुरू