ईरान अपने कार्यों से देगा ट्रंप की अपमानजनक भाषा का जवाब : इससे सभ्य राष्ट्र की महानता नहीं होती कम, अराघची बोले- नैतिक मूल्यों के लिए जाने जाते है हम

निर्भय होकर और अदम्य साहस के साथ देते है

ईरान अपने कार्यों से देगा ट्रंप की अपमानजनक भाषा का जवाब : इससे सभ्य राष्ट्र की महानता नहीं होती कम, अराघची बोले- नैतिक मूल्यों के लिए जाने जाते है हम
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र अपनी सभ्यता, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के लिए जाना जाता है। ईरान अभद्र भाषा का जवाब उसी अंदाज में नहीं, बल्कि अपने कार्यों, निर्भयता और अदम्य साहस से देगा।

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा है कि ईरानी लोग इसका जवाब उसी भाषा में नहीं, बल्कि अपने कार्यों से देंगे। अराघची ने बुधवार शाम सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में तुर्की में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप की ओर से ईरान को लेकर की गयी टिप्पणियों को खारिज किया।

उन्होंने कहा, ईरान के सभ्य और साहसी राष्ट्र को अपमानजनक भाषा में संबोधित करने से उसकी महानता कम नहीं होती। उन्होंने कहा, ईरानी अपनी सभ्यता, संस्कृति और मजबूत नैतिक मूल्यों के लिए जाने जाते हैं। हम अभद्रता का जवाब अभद्रता से नहीं, बल्कि अपने कार्यों से देते हैं। निर्भय होकर और अदम्य साहस के साथ देते है।

 

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला : शिक्षा व्यवस्था को तबाह करने का लगाया आरोप, कहा- 8 लाख से अधिक बच्चे छोड़ चुके स्कूल अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला : शिक्षा व्यवस्था को तबाह करने का लगाया आरोप, कहा- 8 लाख से अधिक बच्चे छोड़ चुके स्कूल
गहलोत ने भाजपा सरकार पर राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि दो...
केंद्र सरकार ने एनटीए को जानबूझकर बनाया कमजोर : एजेंसी को भंग करें सरकार, जयराम ने की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
मुख्य सचिव ने की ऊर्जा योजनाओं की समीक्षा : किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश, कहा- सभी परियोजनाएं तय समय में करे पूर्ण
राजस्व अर्जन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक : राजस्व लक्ष्य समय पर हासिल करें, भजनलाल ने कहा- कर चोरी पर करें प्रभावी कार्रवाई
ईरान अपने कार्यों से देगा ट्रंप की अपमानजनक भाषा का जवाब : इससे सभ्य राष्ट्र की महानता नहीं होती कम, अराघची बोले- नैतिक मूल्यों के लिए जाने जाते है हम
राजस्थान में छाया मानसून : एक सप्ताह कमजोर पड़ सकती है गतिविधियां, कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट
RUHS में राजस्थान का पहला मल्टीडिसिप्लिनरी कॉक्लियर इम्प्लांट क्लिनिक शुरू, सभी विशेषज्ञों की संयुक्त परामर्श सेवा उपलब्ध