रूस ने आत्मसमर्पण करने वाले यूक्रेनियों को किया ढ़ेर : अमेरिका

यह युद्ध के मूल सिद्धांत का उल्लंघन होगा

रूस ने आत्मसमर्पण करने वाले यूक्रेनियों को किया ढ़ेर : अमेरिका
अमेरिका ने दावा किया है कि रूस ने दोनेत्सक के पास आत्मसमर्पण की कोशिश करने वाले यूक्रेनी नागरिकों को मार दिया। इसकी उसके पास सूचना है।

वाशिंगटन। अमेरिका ने दावा किया है कि रूस ने दोनेत्सक के पास आत्मसमर्पण की कोशिश करने वाले यूक्रेनी नागरिकों को मार दिया। इसकी उसके पास सूचना है। वैश्विक आपराधिक न्याय के लिए उच्च पद पर राजदूत बेथ वान शाक ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि हमारे पास पुख्ता जानकारी है कि दोनेत्सक के आसपास के क्षेत्र में एक रूसी सैन्य इकाई ने आत्मसमर्पण करने की कोशिश कर रहे यूक्रेनी नागरिकों हिरासत में लेने की बजाय उनको ढ़रे कर दिया। उन्होंने कहा कि यह युद्ध के मूल सिद्धांत का उल्लंघन होगा।

शाक ने दावा किया है कि अमेरिका के पास पुख्ता रिपोर्ट है कि नागरिकों को उनके हाथों को बांधकर मारा गया है। उन्हें प्रताड़ित किया गया। महिलाओं और  लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न भी किया गया। रिपोर्टो से पता चलता है कि यूक्रेनी नागरिकों को यातनाएं किसी एक सैन्य इकाई और व्यक्तियों ने नहीं दी है, बल्कि इससे यह पता चलता है कि सभी क्षेत्रों में जहां रूसी सेना है। रूसी सेना और राजनीतिक नेतृत्व को हमारा सीधा संदेश है कि दुनिया आपको देख रही है और इसके लिए आप जिम्मेदार होंगे। शाक ने कहा कि यूक्रेन में हुए अत्याचार पर अंतरराष्ट्रीय जांच की श्रृंखला को अमेरिका समर्थन दे रहा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय, संयुक्त राष्ट्र और यूरोप में सुरक्षा तथा सहयोग संगठन द्वारा संचालित जांच शामिल है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई
ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रहे 78 वर्षीय बुजुर्ग एचपी करण की नाक सोते समय चूहे...
Weather Update : राजस्थान में बारिश का दौर जारी, 12 जिलों में येलो अलर्ट
जयपुर की 160 गृह निर्माण सहकारी समितियों पर सहकारिता विभाग का शिकंजा, 67 समितियों पर कार्रवाई की तैयारी
होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान का नया फरमान, नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं - अगर आपमें या आपकी पुलिस में हिम्मत है तो मुझ पर केस करिए : बाबूलाल मरांडी
मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची
इंस्टाग्राम पर महिला को परेशान करना पड़ा भारी! फर्जी आईडी से आपत्तिजनक कमेंट करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त