जयपुर की 160 गृह निर्माण सहकारी समितियों पर सहकारिता विभाग का शिकंजा, 67 समितियों पर कार्रवाई की तैयारी

पीड़ितों की शिकायतों को भी कार्रवाई का आधार बनाया जा रहा

जयपुर की 160 गृह निर्माण सहकारी समितियों पर सहकारिता विभाग का शिकंजा, 67 समितियों पर कार्रवाई की तैयारी
जयपुर में गृह निर्माण सहकारी समितियों से जुड़े पुराने जमीन कारोबार मामलों पर सहकारिता विभाग ने निगरानी बढ़ाई। करीब 160 समितियों की समीक्षा में 93 सक्रिय और 67 निष्क्रिय, डिफॉल्टर या अवसायन की स्थिति में मिलीं। विभाग रिकॉर्ड, ऑडिट और वित्तीय जानकारी की जांच कर रहा।

जयपुर। राजधानी में गृह निर्माण सहकारी समितियों के जरिए जमीन कारोबार और आम लोगों से जुड़े पुराने मामलों को लेकर सहकारिता विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। जयपुर की करीब 160 गृह निर्माण सहकारी समितियों की स्थिति की समीक्षा में सामने आया है कि इनमें केवल 93 समितियां ही सक्रिय रूप से संचालित हैं। शेष 67 समितियों पर डिफॉल्टर, निष्क्रियता और अवसायन जैसी कार्रवाई का शिकंजा कस रहा है। विभाग की ओर से समितियों के रिकॉर्ड, ऑडिट और उपलब्ध वित्तीय जानकारी की लगातार जांच की जा रही है। जिन समितियों ने रिकॉर्ड और ऑडिट से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी है। वहीं गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और लंबे समय से निष्क्रिय समितियों का पंजीकरण निरस्त करने का अभियान भी तेज किया जा रहा है। वर्षों से बंद पड़ी समितियों के पुराने रिकॉर्ड खंगालकर उनकी जिम्मेदारी तय करने की कवायद शुरू हो गई है।

विभाग विशेष रूप से उन मामलों की भी पड़ताल कर रहा है, जिनमें गृह निर्माण समितियों के नाम पर जमीन के लेन-देन में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। पीड़ितों की शिकायतों को भी कार्रवाई का आधार बनाया जा रहा है। पुराने मामलों की फाइलें दोबारा खोलकर रिकॉर्ड, पदाधिकारियों की भूमिका और वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। विभाग का फोकस ऐसी समितियों पर है, जहां सदस्यों के हित प्रभावित हुए हैं या जमीन कारोबार में नियमों की अनदेखी के आरोप सामने आए हैं।

 

Read More इंटीग्रल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक को 17.84 लाख रुपए का शुद्ध लाभ

Read More Jaipur Nagar Nigam Chunav 2026 Result: विद्याधर नगर में वार्ड 7, 8 और 9 के नतीजे घोषित, कांग्रेस का दबदबा 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय