
कश्मीर में इस साल 100 आतंकवादी ढ़ेर
आतंकवादियों में 71 स्थानीय और 29 विदेशी है
सुरक्षा बलों ने इस साल कश्मीर में 100 आतंकवादियों को मार गिराया है और पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के सबसे ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं।
जम्मू। सुरक्षा बलों ने इस साल कश्मीर में 100 आतंकवादियों को मार गिराया है और पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के सबसे ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कश्मीर के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि इस वर्ष मारे गए आतंकवादियों में 71 स्थानीय और 29 विदेशी है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 50 आतंकवादी मारे गए थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष एलईटी के 63 और जैश-ए-मोहम्मद के 24 आतंकवादी मारे गए हैं।
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर में इस वर्ष अभी तक 60 से ज्यादा मुठभेड़ हो चुकी है, जिसमें सुरक्षा बलों के 17 जवान शहीद हुए हैं। इनमें आठ पुलिसकर्मी, पांच जवान, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो और रेलवे पुलिस बल का एक जवान शामिल है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List