
लखीमपुर खीरी घटना पर यूथ कांग्रेस और संयुक्त किसान मोर्चे का हल्ला-बोल
लखीमपुर खीरी घटना पर युवा कांग्रेसजनों ने पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन
जयपुर। लखीमपुरखीरी की घटना के खिलाफ सोमवार को जयपुर कलेक्ट्रेट पर यूथ कांग्रेस और संयुक्त किसान मोर्चे ने प्रदर्शन किया। प्रदेश युवा कांग्रेस ने यूपी सीएम योगी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर विरोध किया। युवा कांग्रेसजनों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों को कुचलकर मारने वालों को सजा की मांग की। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के संगठन महासचिव आयुष भारद्वाज ने बताया कि यूपी के लखीमपुर खीरी में भाजपा के केंद्रीय मंत्री के बेटे ने आंदोलन कर रहे किसानों को गाड़ी से कुचल दिया। इस घटना से भाजपा नेताओं की किसान विरोधी सोच उजागर हुई है। भाजपा कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की आवाज कुचलना चाहती है। कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी है और किसानों के इस संघर्ष में युवा कांग्रेस साथ रहेगी। वंही, प्रदेश कांग्रेस मंगलवार को इस मुद्दे पर सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List