गहलोत गुजरात का वरिष्ठ प्रभारी बनने के बाद पहली बार जाएंगे कल

गहलोत कांग्रेस पदाधिकारियों की लेंगे बैठक

गहलोत गुजरात का वरिष्ठ प्रभारी बनने के बाद पहली बार जाएंगे कल

गुजरात का वरिष्ठ प्रभारी बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को अहमदाबाद जाएंगे और कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

जयपुर। गुजरात का वरिष्ठ प्रभारी बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को अहमदाबाद जाएंगे और कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। कांग्रेस आलाकमान ने एक बार फिर गहलोत पर विश्वास जताया है और  गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर 12 जुलाई को उनको वरिष्ठ प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी हैं।  इस जिम्मेदारी के निर्वहन के तहत गहलोत बुधवार को अहमदाबाद में कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके लिए वे सुबह नौ बजे यहां से विशेष विमान से रवाना होकर करीब सवा दस बजे वहां पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजे से 12 बजे तक गुजरात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। इसके बाद डेढ़ बजे तक कांग्रेस के विधायकों और अन्य नेताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम को छह बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। रात 9 बजे वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनका 21 जुलाई को दिल्ली में रहने का कार्यक्रम है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प