
सलमान खान को मिला बंदूक का लाइसेंस
आत्मरक्षा के लिए शस्त्र आवेदन करने के बाद लाइसेंस दिया
सूत्रों ने बताया कि सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद सलमान को लाइसेंस जारी किया गया और अभिनेता के प्रतिनिधि ने आयुक्तालय से सभी दस्तावेज ले लिए है।
मुंबई। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी भरे पत्र मिलने के बाद आत्मरक्षा के लिए शस्त्र आवेदन करने के बाद उन्हें इसके लिए लाइसेंस दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद सलमान को लाइसेंस जारी किया गया और अभिनेता के प्रतिनिधि ने आयुक्तालय से सभी दस्तावेज ले लिए है।
अभिनेता सलमान खान को मारने की धमकी मिली थी। सलमान पिछले महीने के अंत में बंदूक लाइसेंस के लिए पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से मिलने के लिए मुंबई पुलिस मुख्यालय गए थे। वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बंदूक रखने की मांग की थी। इसके लिए उन्हें सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद आवेदन किया था।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List