कांग्रेस ने आरोप पत्र में केंद्र सरकार को बताया हर मोर्चे पर विफल

भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप-पत्र जारी

कांग्रेस ने आरोप पत्र में केंद्र सरकार को बताया हर मोर्चे पर विफल

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि भारत जोड़ो यात्रा देश का नारा बन चुका है और यात्रा के दौरान कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई और नफरत के खिलाफ जो सन्देश दिया वह देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचा है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जरिए उसकी विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने पार्टी मुख्यालय में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो और बीजेपी सरकार के खिलाफ आरोप-पत्र जारी करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 29 जनवरी को समाप्त हो जाएगी और 30 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय में पद-यात्रियों के साथ कन्याकुमारी से चल रहे तिरंगे को फहराएंगे। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी सुबह 10 बजे गांधी जब श्रीनगर में तिरंगा लहराएंगे, तो उसी समय देश में कांग्रेस के कार्यालयों में झंडा फहराने का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि भारत जोड़ो यात्रा देश का नारा बन चुका है और यात्रा के दौरान कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई और नफरत के खिलाफ जो सन्देश दिया वह देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचा है। उन्होंने कहा की भारत जोडो यात्रा का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस के सभी नेता भारत जोड़ो यात्रा का संदेश घर-घर पहुंचाएंगे। उनका कहना था कि सरकार की नीतियों के कारण देश के लोगों का जो नुकसान हुआ है, उसे सभी लोगों तक अभियान के जरिए पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यात्रा उद्देश्य में सफल रही है। बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बेरोजगारी का हाल यह है कि दिसंबर में यह 16 माह में सबसे ज्यादा रही। शिक्षा क्षेत्र में छात्रवृत्ति योजना बंद कर दी गई है और यह खतरनाक स्थिति है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। 

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश