जनाक्रोश यात्रा की सफलता से सरकार बौखलाई: पूनिया
पूनिया का गहलोत पर पलटवार
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी हैं। राजधानी में भी व्यापारियों को धमकाने, फायरिंग और वसूली के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पेपल लीक मामलों की सीबीआई से जांच करवाने से मुख्यमंत्री क्यों पीछे हट रहे हैं।
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जनाक्रोश यात्रा को फेल करार देने के जवाब में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि अगर उन्हें जनाक्रोश देखना है तो गांवों, कस्बों और लोगों के बीच जाएं। लेकिन कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायक पिछले 4 वर्षों से जनता के पास जा ही नहीं रहे हैं, जिसकी वजह किसानों और युवाओं से जो वादे आपने किए थे, वो पूरे नहीं हुए हैं, जिससे जनता आक्रोशित है। लोगों के आक्रोश का सामना करने की गहलोत सरकार में हिम्मत नहीं है। यात्रा में जनता का आक्रोश मुखरता से दिखाई दिया है। यात्रा की सफलता और इसके माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठाने से मुख्यमंत्री और पूरी कांग्रेस सरकार बौखलाई हुई है।

Comment List