आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म गुमराह का टीजर रिलीज

7 अप्रैल को होगी रिलीज

आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म गुमराह का टीजर रिलीज

मृणाल ठाकुर फिल्म गुमराह में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में आदित्य पहली बार डबल रोल निभाते नजर आएंगे।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की आने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म गुमराह का टीजर रिलीज हो गया है।  आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर स्टार फिल्म गुमराह के टीजर की शुरुआत आदित्य रॉय कपूर से होती है। वह फोन पर किसी से बदला लेने का वादा करते नजर आ रहे हैं। आदित्य अपने द्वारा सहे गए सभी दर्द और पिटाई का बदला लेने की बात कर रहे हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही आदित्य का एक और रूप देखने को मिलता है, जो किसी केस में उलझा नजर आता है।  टीजर में मृणाल की भी झलक देखने को  मिलती है। 

मृणाल ठाकुर फिल्म गुमराह में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में आदित्य पहली बार डबल रोल निभाते नजर आएंगे।  फिल्म गुमराह का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और मुराद खेतानी के सिने वन स्टूडियो द्वारा किया गया है। 'गुमराह' तेलुगू फिल्म 'थडम' का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 07 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Tags: cinema

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित