ऐसे कार्यकर्ता भाजपाई नहीं हो सकते अब गंभीरता से लेंगे : अरुण सिंह

पूनिया के खिलाफ नारेबाजी का मामला 

ऐसे कार्यकर्ता भाजपाई नहीं हो सकते अब गंभीरता से लेंगे : अरुण सिंह

सांसद किरोड़ी की गिरफ्तारी के वक्त दुर्व्यवहार के बाद भाजपा के हुए प्रदर्शन में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के खिलाफ नारेबाजी को लेकर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि यह शरारती लोग थे जिन्होंने नारे लगाए। भाजपा के कार्यकर्ता ऐसे नहीं हो सकते हैं।

जयपुर। वीरांगनाओं के साथ कथित बदसलूकी और सांसद किरोड़ी की गिरफ्तारी के वक्त दुर्व्यवहार के बाद भाजपा के हुए प्रदर्शन में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के खिलाफ नारेबाजी को लेकर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि यह शरारती लोग थे जिन्होंने नारे लगाए। भाजपा के कार्यकर्ता ऐसे नहीं हो सकते हैं।

इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। भाजपा इसे गंभीरता से ले रही है। ऐसे में साफ संकेत है कि नारेबाजी करने और कराने वालों के खिलाफ पार्टी सख्त एक्शन लेगी। वहीं बाद में किरोड़ी से अस्पताल में कुशलक्षेम पूछने के बाद सिंह ने कहा कि वीरांगनाओं को सहायता देने के लिए आंदोलन पर सीएम का रवैया असंवेदनशील रहा। उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने वीरांगनाओं से मिलकर उनकी मांगों को पूरा करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री को दरियादिली दिखाकर पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं से भी मिलना चाहिए था। सीएम शहीदों की वीरांगनाओं को गुटों में बांटकर राजनीति कर रहे हैं, जो अशोभनीय है। सरकार को घोषणा की गई मांग को पूरी करना चाहिए। सरकार के मंत्रियों को झूठी घोषणा नहीं करनी चाहिए थी। शासन की अकर्मण्यता से जनप्रतिनिधियों पर हमले बढ़ रहे हैं, जो लोकतंत्र मे चिंताजनक हैं।

अरुण सिंह दिल्ली देंगे रिपोर्ट:  पूनिया के खिलाफ नारेबाजी से केन्द्रीय भाजपा नेतृत्व भी नाराज है। अरुण सिंह ने रविवार को जयपुर दौरे के दौरान पार्टी संगठन से भी सारे मामले की जानकारी ली है। साथ ही नारे लगाने वाले लोगों की पहचान करने, प्रदर्शन के दौरान बेवजह उत्पात मचाने वाले शरारती तत्वों की सारी जानकारी मांगी है। 

सिंह इसकी पूरी रिपोर्ट केन्द्रीय नेतृत्व को भी देंगे। गौरतलब है कि प्रदर्शन के दौरान कई लोगों की जेबों में पत्थर भरे थे और हाथों में सरिया-लाठियां थीं। ये ही लोग पूनिया के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। 

Read More आरक्षण पर प्रदर्शन मामले की जांच की मॉनिटरिंग करें डीएसपी: हाईकोर्ट

ये नेता किरोड़ी से मिलने पहुंचे 
एसएमएस अस्पताल में भर्ती भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा से मिलने रविवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, विधायक अशोक लाहोटी, कांग्रेस विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी सहित कई नेता पहुंचे। उन्होंने उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी के वक्त हुए घटनाक्रम की जानकारी भी ली। 

Read More निर्माण कार्य के दौरान बिल्डिंग के झुकने का मामला : जल्द गिराई जाएगी बिल्डिंग, प्रशासन सतर्क

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प