पूनियां ने जोशी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के निर्देशानुसार जीवन पर्यन्त काम करता रहूँगा- पूनियां

पूनियां ने जोशी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

उन्होंने कहा कि हम सब कृतसंकल्प हैं कि मिलकर 2023 में राजस्थान को कांग्रेस मुक्त बनाकर भाजपा की बहुमत की सरकार बनाएँगे।

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने प्रदेश में उनकी जगह नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 

डा पूनियां ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का हार्दिक अभिनंदन किया है। इस अवसर पर डा पूनियां ने कहा कि मैं पार्टी का आभारी हूँ कि मेरे जैसे साधारण किसान के घर में जन्मे कार्यकर्ता को तीन वर्षों तक जिम्मेदारी देकर सम्मान दिया। इन तीन वर्षों में संगठनात्मक रचना और आंदोलन के द्वारा पार्टी को पूरी ताकत से धरातल पर सक्रिय करने में योगदान दे पाया। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के निर्देशानुसार जीवन पर्यन्त काम करता रहूँगा।

उन्होंने कहा कि हम सब कृतसंकल्प हैं कि मिलकर 2023 में राजस्थान को कांग्रेस मुक्त बनाकर भाजपा की बहुमत की सरकार बनाएँगे।

भाजपा के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि डॉ पूनियां ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी के संगठन को विस्तार व मजबूत किया, सफलतापूर्वक राजनैतिक कार्यक्रम एवं गहलोत सरकार के खिंलाफ़ व्यापक जन आक्रोश और संघर्ष का प्रभावी नेतृत्व दिया और आगे भी उनकी अह्म भूमिका रहेगी।

Read More हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण रेलवे कर रहा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन, जानें पूरा शेड्यूल

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प