देश में बढ़ने लगे कोरोना के मामले, एक ही स्कूल में 37 छात्राएं संक्रमित
देश में बीते 24 घंटे में कोविड से 6 लोगों की मौत
महाराष्ट्र, गुजरात और केरल में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। जहां क्रमशः 397, 303 और 299 केस सामने आए हैं। वहीं कार्नाटक में दो मौतें हुईं है। यूपी, गुजरात हिमाचल प्रदेश और चंड़ीगढ़ में एक एक मौत हुई है।
नई दिल्ली। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ साथ कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक देश में कोरोना के कुल 4.47 करोड़ मामले सामने आ चुके है। बीते 24 घंटे में देश में कुल 1805 मामले सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 3.19 पाजिटिविटी रेट रहने का साथ देश में एक्टिव मामलों की संख्या 10300 पहुंच गई है।
महाराष्ट्र, गुजरात और केरल में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। जहां क्रमशः 397, 303 और 299 केस सामने आए हैं। वहीं कार्नाटक में दो मौतें हुईं है। यूपी, गुजरात हिमाचल प्रदेश और चंड़ीगढ़ में एक एक मौत हुई है।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के एक स्कूल में हड़कंप मच गया जब एक ही स्कूल से 37 छात्राओं के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आई। जबकि पूरे जिले में कोविड के 38 मामले हैं जबकि एक ही स्कूल से 37 पॉजिटिव मिले हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर सरकार भी अलर्ट पर है। 10 और 11 अप्रैल को देश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मॉक ड्रिल की जाएगी। देश में बढ़ते कोविड़ मामलों के बीच ओमिक्रान के सब वैरिएंट को इसका जिम्मेदार माना जा रहा है। एक्सबीबी 1.16 वैरिएंप पहली बार जनवरी में पाया गया था।

Comment List