एम्बापे के दो गोल से जीता पीएसजी, खिताब के करीब
पीएसजी फ्रेंच लीग का रिकॉर्ड 11वां खिताब जीतने से सिर्फ एक अंक दूर
पीएसजी की इस जीत में दोनों गोल स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे ने किए। लीग-1 में सिर्फ दो दौर के मुकाबले शेष रह गए हैं।
पेरिस। गत विजेता पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) फ्रेंच लीग का रिकॉर्ड 11वां खिताब जीतने से सिर्फ एक अंक दूर खड़ा है। पीएसजी ने रविवार की रात आक्सेरे को 2-1 से हराकर दूसरे स्थान पर मौजूद लेंस पर छह अंकों की बढ़त को बरकरार रखा है। पीएसजी की इस जीत में दोनों गोल स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे ने किए। लीग-1 में सिर्फ दो दौर के मुकाबले शेष रह गए हैं। पीएसजी को इस सप्ताह स्ट्रॉसबर्ग को सिर्फ बराबरी पर रोकना है। 11वां खिताब जीतने पर पीएसजी 10 बार की चैंपियन सेंट एटिएने को पीछे छोड़ देगा। खेल के पहले आठ मिनट में ही पीएसजी ने एम्बाप्पे के दो गोल की बदौलत 2-0 की बढ़त बना ली। दोनों ही गोल में लियोनल मेसी की भूमिका रही। इन दो गोल के साथ एम्बाप्पे एक बार फिर लीग के शीर्ष गोल स्कोरर बन गए हैं। उनके 28 गोल हो गए हैं। उन्होंने 26 गोल करने वाले लेंस के स्ट्राइकर एलेक्जेंडर लोकाजेटे को पीछे छोड़ दिया है। दो गोल की बढ़त के बावजूद पीएसजी का रक्षण एक बार फिर उसके लिए सिरदर्द बना रहा। 51वें मिनट में आॅक्सेरे ने बढ़त कम कर दी। लेसीन सिनायेको ने गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List