
बदबू आई तो पता चला महिला की हत्या कर ताला लगा गया हत्यारा
फिलहाल आरोपी का सुराग नहीं मिला है
पड़ोस में रहने वाले पूर्व मनोनित पार्षद जितेन्द्र आरोड़ा ने बताया कि बीती रात को वह छत पर टहलने के लिए गए। मकान से तेज दुर्गन्ध आई।
अजमेर। अजमेर की तोपदड़ा स्थित सुभाष कॉलोनी में एक महिला का सड़ा गला शव उसके ही मकान में पड़ा मिला। उस कमरे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। वारदात के समय वह घर में अकेली थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी का सुराग नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार मृतका सुभाष कॉलोनी, तोपदड़ा निवासी ललिता कंवर पत्नी स्व. वीरेंद्र सिंह है। पति के देहान्त के बाद वह अलवर स्थित पीहर में रह रही थी। कभी मकान की देखरेख करने आती थी। पड़ोस में रहने वाले पूर्व मनोनित पार्षद जितेन्द्र आरोड़ा ने बताया कि बीती रात को वह छत पर टहलने के लिए गए। मकान से तेज दुर्गन्ध आई। देर रात ललिता का भतीजा आया। उसने भी उन्हें फोन कर कुछ गड़बड़ होने का अन्देशा जताया। इस पर अरोड़ा ने क्लॉक टावर थाने फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़कर देखा तो ललिता का सड़ा गला शव पड़ा था।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List