रोडवेज अवधिपार बसों का कर रहा है संचालन, हादसों का भय
टेंडर निरस्त कर दिए
रोडवेज के पास वर्तमान में केवल 1393 ही बसें है। वहीं अनुबंधित बसें भी संचालित की जा रही है।
जयपुर। राजस्थान रोडवेज प्रशासन अवधिपार बसों का संचालन कर रहा है। इससे यात्रियों में सफर के दौरान हादसों का भय बना रहता है। रोडवेज की 1522 बसें 31 मार्च को अवधि पूरी कर चुकी। इसके बाद इन्हें खराब घोषित कर ऑफ रूट करना था, लेकिन बसें नहीं होने के कारण रोडवेज इन बसों को प्रदेश व प्रदेश से बाहर संचालन कर रहा है। रोडवेज के पास वर्तमान में केवल 1393 ही बसें है। वहीं अनुबंधित बसें भी संचालित की जा रही है।
यात्री करते हैं सफर
रोडवेज बसों में प्रतिदिन सात से 8 लाख यात्री सफर करते हैं। वहीं खराब बसों का संचालन करने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं रोडवेज प्रशासन ने 590 बसों की खरीद की योजना बनाई थी, लेकिन उनके भी टेंडर निरस्त कर दिए गए। अब फिर से टेंडर बनाए जा रहे है।
सर्विस मॉडल पर देने की घोषणा की गई थी
बजट घोषणा में रोडवेज को एक हजार बसें सर्विस मॉडल पर देने की घोषणा की गई थी। सर्विस मॉडल क्या है। यह ना तो रोडवेज प्रशासन को पता है और ना ही परिवहन मंत्री को, इसके लिए वित्त विभाग से जानकारी मांगी है।

Comment List