म्यांमार में भूकंप से 2 लोगों की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त 

घायलों को मौबिन अस्पताल भेजा गया है

म्यांमार में भूकंप से 2 लोगों की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त 

भूकंप से एक ध्यान केन्द्र की छत गिरने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई। केन्द्र में मौजूद एक अन्य महिला को भी मामूली चोटें आई हैं।

यांगून। म्यांमार के दक्षिणी हिस्से में भूकंप से 2 लोगों की मौत हो गयी और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयी। एक स्थानीय बचाव संगठन ने यह जानकारी दी।  भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई है। उन्होंने कहा कि भूकंप से एक ध्यान केन्द्र की छत गिरने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई। केन्द्र में मौजूद एक अन्य महिला को भी मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों को मौबिन अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि भूकंप के कारण शहर की कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

म्यांमार के मौसम विज्ञान और जल विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिणी म्यांमार के अय्यरवाडी क्षेत्र में भूकंप का केंद्र न्यंगडन के दक्षिण और दक्षिण पूर्व में लगभग 5 मील की दूरी पर था तथा 6.98 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.67 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ 10 किलोमीटर की गहराई में था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हिन्द प्रशांत क्षेत्र अमेरिका की प्राथमिकता : अमेरिकी सैन्य प्रमुख सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हिन्द प्रशांत क्षेत्र अमेरिका की प्राथमिकता : अमेरिकी सैन्य प्रमुख
हिन्द प्रशांत देशों के सेना प्रमुखों के 13वें सम्मेलन का आयोजन भारत और अमेरिका यहां संयुक्त रूप से कर रहे...
राजकोट में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत
आर्मेनिया में गैस स्टेशन पर विस्फोट, 200 से अधिक घायल
प्रदेश में खोले जाएंगे विभिन्न श्रेणी के 11 न्यायालय
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक
बारामूला में दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, आतंकवादी समेत आठ गिरफ्तार
Rajasthan Assembly Election & Genral Election : निर्वाचन विभाग ने वाहन अधिग्रहण की नवीन दरें की जारी