दैनिक नवज्योति की ख़बर का असर: झालाना की शिकार होदी में पर्यटकों को लग्ज़री सुविधा देने के मामले में वनपाल निलंबित
दैनिक नवज्योति ने किया था इसका खुलासा
जांच में दोषी पाये जाने पर जोगेन्द्र सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय हाल प्रभारी वनपाल नाका झालाना को निलम्बित कर इनका मुख्यालय उप वन संरक्षक जैसलमेर के अधीन कर दिया गया है।
जयपुर। झालाना लैपर्ड रिजर्व की शिकार होदी पर गुरुवार को सुबह की सफारी के दौरान कुछ लोगों द्वारा पार्टी करने के सम्बन्ध में वन विभाग ने गम्भीरता से लेते हुए, जांच में दोषी पाये जाने पर जोगेन्द्र सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय हाल प्रभारी वनपाल नाका झालाना को निलम्बित कर इनका मुख्यालय उप वन संरक्षक जैसलमेर के अधीन कर दिया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) राजस्थान जयपुर ने रविवार को आदेश जारी कर उन्हें निलम्बित किया।साथ ही प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को निर्देशित किया है कि सफारी संचालकों की भूमिका की गहन जांच करते हुए वन्यजीव अधिनियम 1972 के प्रासंगिक प्रावधानों का उनके द्वारा उल्लंघन किये जाने की स्थिति में सम्बन्धित व्यक्तियों के विरुद्ध उक्त अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये हैं।
दैनिक नवज्योति एक्सक्लूज़िव
— Dainik Navajyoti (@DailyNavajyoti) September 7, 2023
झालाना की शिकार होदी बनी ऐशगाह
चहेतों के लिए उड़ाई नियमों की धज्जियां
आख़िर किसकी शह पर शिकार ओदी में हुई पार्टी
झालाना कंजर्वेशन रिजर्व घोषित, लेकिन फिर भी नियमों को दरकिनार कर शिकार होदी में गुरुवार सुबह हुई पार्टी का मामला आ रहा सामने
जहां पर्यटक… pic.twitter.com/pUGwFt3IfI

Comment List