यूएफओ के अध्ययन के लिए वैज्ञानिक तकनीक की आवश्यकता
अत्यंत उन्नत उपग्रहों की मदद ली जाएगी
उड़नतश्तरियों के बारे में मनुष्य की बदली हुई अवधारणाओं को भी समझना होगा।
वाशिंगटन। नासा ने उड़नतश्तरियों के बारे में एक साल से किए जा रहे शोध की रिपोर्ट जारी कर दी। इस रिपोर्ट की दुनिया में लम्बे समय से प्रतीक्षा थी। यह रिपोर्ट जारी करते हुए नासा ने कहा कि उड़न तश्तरी, जिसका वैज्ञानिक नाम अनआइडेंटीफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) है, के अध्ययन में नई वैज्ञानिक तकनीकों की आवश्यकता होगी। इसमें अत्यंत उन्नत उपग्रहों की मदद ली जाएगी। उड़नतश्तरियों के बारे में मनुष्य की बदली हुई अवधारणाओं को भी समझना होगा।
पिछले साल बनाई टीम
एलियंस का दिखना या उनके यान यूएफओ हमेशा से चर्चा और विवाद का विषय रहा है। यूएफओ को अमेरिका अलग नाम यूएपी से बुलाने लगा है। नासा ने पिछले साल इनकी स्टडी के लिए एक टीम बनाई थी।
यूएफओ पृथ्वी का सबसे बड़ा रहस्य
फिर भी यह रिपोर्ट अनआइडेंटीफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को पृथ्वी का सबसे महान रहस्य बताता है। नासा के प्रशासक बिल नेलसन ने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ब्रह्मांड में अन्य तरह का जीवन(एलियंस) विद्यमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नासा के वर्तमान मिशन जांच और शोध के अपने दायरे को बढ़ा कर अंतरिक्ष में पृथ्वी से परे के टेक्नोसिगनेचर को प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं।

Comment List