Asia Cup 2023 Final: भारत की धमाकेदार जीत, 10 विकेट से जीता 8वां एशिया कप

मोहम्मद सिराज ने 6 और हार्दिक ने 3 विकेट लिए

Asia Cup 2023 Final: भारत की धमाकेदार जीत, 10 विकेट से जीता 8वां एशिया कप

मैच शुरु होते ही खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था। गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने 3 ओवर में ही 5 विकेट झटक लिए थे। भारत ने 263 गेंद रहते 51 रन के टारगेट को हासिल कर लिया।

कोलंबो। एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीत कर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मैच शुरु होते ही खत्म होने की कगार पर पहुंच गया। गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने 3 ओवर में ही 5 विकेट झटक लिए। भारत को 51 रन का टारगेट मिला था। जिसे भारत ने 7वें ओवर की पहली गेंद पर ही हासिल कर लिया। भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया।

Live Score Update:

-जसप्रीत बुमराह ने भारत की ओर से पहला विकेट लिया। उन्होंने कुसल परेरा को 0 पर चलता किया।
-दूसरा विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया। उन्होंने पथुम निसंका को आउट किया। निसंका 4 गेंदों में 2 रन ही बना पाए।
-श्रीलंका के 4 खिलाड़ी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। 9 ओवर के बाद श्रीलंका 30/6
-मेंडिस और वेलालगे क्रीज पर मौजूद है
-7वां विकेट कुसल मेंडिस का गिरा। उन्होंने 17 रन बनाए। ये विकेट भी मोहम्मद सिराज ने झटका। 
-हार्दिक पंड्या ने श्रीलंका का 8वां विकेट लिया। 12.3 ओवर के बाद श्रीलंका 40/8
-श्रीलंका ने 50 रन पूरे किए
-हार्दिक ने प्रमोद को आउट कर अपना दूसरा विकेट लिया। श्रीलंका 50/9
-16वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका ऑल आउट हो गई। हार्दिक ने लगातार दो विकेट लिए। श्रीलंका ने भारत को 51 रन का टारगेट दिया।

-भारत की ओर शुभमन गिल और ईशान किशन बल्लेबाजी करने आए।
- 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7/0
-दूसरे ओवर में ईशान किशन ने लगातार दो चौके जड़े। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 17/0
-तीसरे ओवर में गिल ने 3 चौके जड़े। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 32/0
-4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 34/0
-5वें ओवर की पहली ही गेंद पर ईशान किशन ने एक और चौका मारा। 4.1 ओवर में भारत का स्कोर 38/0
-5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 45/0
-भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया। 263 गेंद पहले ही मैच को खत्म किया। गेंद के अंतर के हिसाब से ये भारत की सबसे बड़ी जीत है।


फाइनल मुकाबले में भारत के चोटिल अक्षर पटेल के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर को अंतिम एकादश में शामिल किया वहीं श्रीलंका ने हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हुये महीश थीक्षणा की जगह दुशान हेमंता को जगह दी थी।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा था कि हम भी पहले बल्लेबाजी ही करते है। पिछले मैच में भी हमने दूसरी पारी में बल्लेबाजी की थी और लक्ष्य के काफ़ी कऱीब गए थे। आज हमारे पास एक अच्छा मौक़ा है। हम आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए विपक्षी टीम को जल्दी से जल्दी आउट करें। इस पिच पर 230-240 से ऊपर को कोई भी स्कोर काफ़ी अच्छा है।

गौरतलब है कि भारत ने इससे पहले 2018 में भी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। भारत अब 8 बार एशिया कप का खिताब जीत चुका है जबकि श्रीलंका ने यह खिताब छह बार अपने नाम किया है।

Read More Asian Games: भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया

टीमें इस प्रकार थी
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, के एल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

Read More राजस्थान का उद्घाटन मुकाबला यूपी से

श्रीलंका: पथिम निसंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डीसिल्वा, दसून शानका, दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंता, प्रमोद मदुशन, मथीसा पथिराना।

Read More गुब्बारे फोड़ने वाली गन से एशियाई खेलों में पदक तक पहुंची मानिनी

Post Comment

Comment List

Latest News