Asian Games 2023: भारत ने जीते पांच पदक

बाबू लाल यादव और लेख राम की भारतीय पुरुष जोड़ी ने 6:50.41 के समय के साथ कांस्य पदक जीता

Asian Games 2023: भारत ने जीते पांच पदक

रोइंग स्पर्धा में ओलंपियन अर्जुन लाल जाट और अरङ्क्षवद ङ्क्षसह की भारतीय पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स टीम और पुरुषों की कॉक्स 8 टीम ने रजत पदक जीते।

हांगझोउ। चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत और दो कॉंस्य पदक अपने नाम किये।

आज हुई रोइंग स्पर्धा में ओलंपियन अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की भारतीय पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स टीम और पुरुषों की कॉक्स 8 टीम ने रजत पदक जीते। वहीं बाबू लाल यादव और लेख राम की भारतीय पुरुष कॉक्सलेस जोड़ी ने भी कांस्य पदक जीतकर एशियाई खेलों में रोइंग में भारत के पदकों की संख्या तीन कर दी।

फुयांग वॉटर स्पोट््र्स सेंटर में प्रतिस्पर्धा करते हुए, अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने 6:28.18 के समय के साथ रजत पदक जीता और वह स्वर्ण पदक विजेता चीन से 5.02 सेकेंड पीछे रहे जबकि उज्बेकिस्तान ने 6:33.42 समय के साथ कांस्य पदक मिला।

इससे पहले, भारतीय जोड़ी ने रेपेचेज 1 में 6:55.78 के समय के साथ पोल पोजीशन हासिल कर पदक की रेस में जगह बनाई थी। उन्होंने रेपेचेज में प्रवेश करने के लिए हीट 1 में दूसरे स्थान के लिए 6:27.45 का समय निकाला था। 

Read More आईपीएल मिनी ऑक्शन : ग्रीन सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, कार्तिक और प्रशांत अनकैप्ड में शीर्ष पर, 10 टीमों ने 77 खिलाड़ियों पर खर्च किए 215 करोड़ रूपए

बाबू लाल यादव और लेख राम की भारतीय पुरुष जोड़ी ने 6:50.41 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। उ•ा्बेकिस्तान ने 6:48.11 के साथ रजत पदक जबकि चीन ने 6:44.20 के साथ स्वर्ण पदक जीता।

Read More युवा भारती स्टेडियम में हंगामा : मेसी की झलक न दिखने से भड़के प्रशंसक, मैदान पर की जमकर तोड़फोड़ 

रमिता ने निशानेबाजी में देश को पांचवां मेडल दिलाया। महिला 10 मीटर एयर राइफल में रमिता ने कॉस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल टीम प्रतियोगिता में भी रजत मेडल जीता। महिला 10 मीटर एयर राइफल्स में भी चीनी खिलाड़ी ने स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीते है।

Read More अंडर-17 फुटबॉल लीग : ब्रदर्स यूनाइटेड ने जीता खिताब, एलीट फुटबॉल क्लब की टीम रही उपविजेता 

Post Comment

Comment List

Latest News

कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
स्वतंत्रता सेनानी और दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती नवज्योति के जयपुर सहित प्रदेशभर के...
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत
संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल : राजस्थान ने दमन-दीव को 6-0 से रौंदा, गुजरात भी जीती