कलराज मिश्र ने एसपीपीपीयू की 3 पुस्तकों का किया लोकार्पण

अधिकाधिक प्रसार किए जाने का आह्वान किया

कलराज मिश्र ने एसपीपीपीयू की 3 पुस्तकों का किया लोकार्पण

राज्यपाल ने कहा कि पुलिस आंतरिक सुरक्षा के साथ अपराध अन्वेषण की जिस संस्कृति से जुड़ी है, उसको इन पुस्तकों से गहरे से समझा जा सकता है।

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ  पुलिस सिक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टिस जोधपुर की ओर से प्रकाशित बाल तस्करी और बाल श्रम पुलिस हैंड बुक, भारत और संयुक्त राष्ट्र के आलोक में बदलते संदर्भ और विश्वविद्यालय की तीन वर्ष की उपलब्धियों और किए प्रमुख कार्यों पर प्रकाशित 3 महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पुलिस आंतरिक सुरक्षा के साथ अपराध अन्वेषण की जिस संस्कृति से जुड़ी है, उसको इन पुस्तकों से गहरे से समझा जा सकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से किए जाने वाले शोध और अनुसंधान का व्यापक जन हित में अधिकाधिक प्रसार किए जाने का आह्वान किया। यूनिवर्सिटी के कुलपति आलोक त्रिपाठी ने लोकार्पित पुस्तकों और पुलिस विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

 

Tags: books

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेशभर से मिल रहे फीडबैक से स्थिति स्पष्ट, भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है:-सीपी जोशी  प्रदेशभर से मिल रहे फीडबैक से स्थिति स्पष्ट, भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है:-सीपी जोशी 
प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा प्रत्याशियों से बात...
पांचों राज्यों में जीतेंगे, राजस्थान में रिवाज बदलने जा रहा है: गहलोत
टनल की ड्रिलिंग का काम पूरा; अब किसी भी वक्त निकाले जा सकते है मजदूर, 2 एंबुलेंस सुरंग के अंदर भेजी गई
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की बिगड़ी तबीयत, एसएमएस अस्पताल में भर्ती
देव दीपावली पर जलाए आस्था के दीपक
आज का भविष्यफल     
पश्चिमी विक्षोभ से आज तीसरे दिन भी मावठ, सर्दी बढ़ी, किसानों के खिले चेहरे, कई जिले कोहरे की चपेट में