जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज का गाना इन राहों में रिलीज

07 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी

जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज का गाना इन राहों में रिलीज

जोया अख्तर ने कहा,अरिजीत सिंह निश्चित रूप से भारतीय संगीत क्षेत्र के महान लोगों में से एक हैं। वह एक गीत को इस तरह से जीवंत करते हैं जो उनके लिए खास है।

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज का गाना इन राहों में रिलीज हो गया है। फिल्म द आर्चीज के साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा डेब्यू करेंगे।

द आर्चीज का गाना इन राहों में रिलीज हो गया है। इन राहों में को अरिजीत सिंह ने गाया है, इसे जावेद अख्तर ने लिखा है और शंकर-एहसान-लॉय ने इसे संगीतबद्ध किया है। अरिजीत सिंह ने कहा कि द आर्चीज के संगीत और इन राहों में गाने पर काम करना अछ्वुत रहा। जोया अख्तर, शंकर-एहसान-लॉय और जावेद अख्तर के साथ एक बार फिर काम करना, एक बहुत बढिय़ा अनुभव था। गाने में हममें से हर एक का थोड़ा-थोड़ा अंश है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।

जोया अख्तर ने कहा,अरिजीत सिंह निश्चित रूप से भारतीय संगीत क्षेत्र के महान लोगों में से एक हैं। वह एक गीत को इस तरह से जीवंत करते हैं जो उनके लिए खास है। मैं बहुत उत्साहित हूं कि आखिरकार हमने इस एल्बम पर सहयोग किया है और वह द आर्चीज का हिस्सा है।'इन राहों में' का उनकी गायकी बहुत खास और बहुत खुशनुमा  है। मैं उनके फैंस द्वारा इसे सुनने का इंतजार नहीं कर सकती।

द आर्चीज फिल्म की कहानी कॉमिक बुक कैरेक्टर आर्ची एंड्रयूज और उसके दोस्तों पर आधारित है। द आर्चीज 07 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। द आर्ची शरद देवराजन और रीमा कागती द्वारा टाइगर बेबी और ग्राफिक इंडिया के बैनर तले बनाई गयी है।

Read More Animal Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई एनिमल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीपी जोशी का कांग्रेस पर हमला- मोहब्बत की दुकान में नोटों का ढेर लगा हुआ है सीपी जोशी का कांग्रेस पर हमला- मोहब्बत की दुकान में नोटों का ढेर लगा हुआ है
सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सभी योजनाओं में भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस और करप्शन एक सिक्के के दो...
मालवीय नगर विधायक सराफ होंगे विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर
गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं होने पर उठाया सवाल
चीन ने उपग्रहों के लिए जुके-2 वाहक रॉकेट अंतरिक्ष में किया प्रक्षेपित
इंडोनेशिया में ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत
UPSC ने सिविल सर्विसेज के लिए मेन्स एग्जाम का रिजल्ट किया जारी
ऋषि सुनक ने रवांडा निर्वासन नीति का किया समर्थन