मुख्यमंत्री की कुर्सी ने छोड़ा अशोक गहलोत का साथ, राजभवन में देंगे इस्तीफा
राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा देंगे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। गहलोत ने 26396 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणामों के आने का दौर जारी है। इसके बाद अब अशोक गहलोत शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इस चुनाव में अब तक आए रूझान में कांग्रेस करीब 70 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। गहलोत ने 26396 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।
गहलोत को कुल 96859 मत मिले है। गहलोत अपने बयानों में इस बात का अक्सर उल्लेख करते थे कि वह मुख्यमंत्री का पद छोड़ना चाहते है, लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी उन्हें नहीं छोड़ रही है। अब गहलोत राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा देंगे।
Tags: ashok
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Dec 2025 19:39:48
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...

Comment List