ओपीएस बंद नहीं होगी : दिलावर

पिछली सरकार में निजी फायदे के लिए लगे सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी आज से ही अपनी सेवाएं समाप्त समझें

ओपीएस बंद नहीं होगी : दिलावर
उन्होंने कहा कि अंगे्रजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा की जा रही है। छात्र हितों पर कोई कुठाराघात नहीं होगा, छात्र हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।उन्होंने कहा, वर्तमान में 22 प्रतिशत शिक्षकों के पद रिक्त है जिन्हें जल्द ही भरा जाएगा। 

नवज्योति/जोधपुर। यहां आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के समापन समारोह में शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान के शिक्षकों को दी जा रही पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद नहीं किया जाएगा। बाद में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि  पिछले सरकार में नियुक्त सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी आज से ही अपनी सेवाएं समाप्त समझें। रिलीव नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा, निजी स्वार्थ के लिए पिछली सरकार ने कई अधिकारियों सेवा विस्तार किया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, शिक्षाविद् अधिकारियों व निजी बड़ी संस्थाओं से विचार करेंगे और कैसे नई शिक्षा नीति को लागू किया जा सकें इस पर विचार किया जाएगा। अगले वर्ष शिक्षक सम्मेलन की रिकॉर्डिंग करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि अंगे्रजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा की जा रही है। छात्र हितों पर कोई कुठाराघात नहीं होगा, छात्र हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।उन्होंने कहा, वर्तमान में 22 प्रतिशत शिक्षकों के पद रिक्त है जिन्हें जल्द ही भरा जाएगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं,  फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं, फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो
राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट...
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा
एवोकाडो की बढ़ती मांग ने बदला बाजार का स्वाद, युवाओं में बढ़ा आकर्षण
नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं
निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 
CBSE के कक्षा 6 के छात्रों को राहत: फिलहाल नहीं लागू होगी तीन भाषा नीति, 1 अप्रैल 2027 से नया नियम होगा लागू
राजधानी की सभी 2,900+ बैंक शाखाएं खुलीं : सामान्य रूप से कामकाज, हड़ताल या बंदी की अफवाहें खारिज