भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल

2025 में 6.36 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा कारोबार

भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने 100 से अधिक व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ बेंगलुरु में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार से मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आईटी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और औद्योगिक नवाचार जैसे उभरते क्षेत्रों में भारत-पोलैंड के बीच व्यापारिक संबंधों और निवेश को मजबूत बनाना है।

बेंगलुरु। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने शुक्रवार को यहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार से मुलाकात की। टस्क राज्य में निवेश और सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए करीब 100 कारोबारी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल की विशेष रुचि प्रौद्योगिकी और तेजी से विकास कर रहे अन्य क्षेत्रों में है।

यह मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पोलैंड भारत के साथ अपने आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना चाहता है। कर्नाटक में सूचना प्रौद्योगिकी का मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र है, जिससे सूचना प्रौद्योगिकी, संचार, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और औद्योगिक नवाचार के क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं हैं। बैठक में राज्य के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

इससे पहले पोलैंड के वित्त एवं अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की ने दोनों देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर जोर दिया था। उन्होंने टस्क के साथ आए प्रतिनिधिमंडल में पोलैंड के सूचना प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष उद्योग के प्रतिनिधियों की मौजूदगी का भी उल्लेख किया था।

बेंगलुरु में प्रतिनिधिमंडल के दौरे का उद्देश्य भारत के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) क्षेत्र के साथ संबंधों को मजबूत करना और पोलिश कंपनियों के लिए भारतीय कारोबारियों के साथ काम करने के अवसर तलाशना है। डोमान्स्की ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश के राजनीतिक नेताओं और कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की है। उन्होंने कहा कि पोलैंड भारतीय कंपनियों के साथ सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है। दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2013 में 1.95 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2025 में 6.36 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 192 प्रतिशत की वृद्धि है। व्यापार संतुलन मुख्य रूप से भारत के पक्ष में रहा है।

Read More केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए

भारत से पोलैंड को होने वाले प्रमुख निर्यात में कपड़ा एवं परिधान, रसायन एवं दवाइयां, इलेक्ट्रॉनिक मशीनरी, इंजीनियरिंग उत्पाद, वाहन, रबर और खनिज ईंधन शामिल हैं। वहीं, पोलैंड से भारत आयात किए जाने वाले प्रमुख उत्पादों में मशीनरी एवं यांत्रिक उपकरण, विद्युत उपकरण, खनिज ईंधन, कीमती धातुएं एवं रत्न, सटीक माप एवं चिकित्सा उपकरण तथा एयरोस्पेस से संबंधित उत्पाद शामिल हैं। यह दौरा कर्नाटक को पोलैंड के कारोबारियों के साथ अपने संबंध मजबूत करने और प्रौद्योगिकी, उन्नत उद्योगों तथा नवाचार के क्षेत्रों में दोनों पक्षों के लिए लाभकारी साझेदारियां तलाशने का अवसर प्रदान करता है।

Read More एपेक शिखर सम्मेलन: ट्रंप ने एशिया को अमेरिकी ऊर्जा निर्यात का रखा प्रस्ताव, व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर दिया जोर

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा