टेस्ट क्रिकेटर डीके गायकवाड़ का 95 साल की उम्र में निधन

सीएस नायडू से लेग स्पिन और गुगली गेंदबाजी के गुर सीखे थे

टेस्ट क्रिकेटर डीके गायकवाड़ का 95 साल की उम्र में निधन
गायकवाड़ के नेतृत्व में बड़ौदा की टीम ने 1957-58 में सर्विसेज को पारी और 51 रनो से हरा कर रणजी ट्रॉफी पर कब्जा किया था।

वडोदरा। भारत के उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दत्ताजीराव कृष्णराव गायकवाड़ का मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 95 साल के थे।

गायकवाड़ के परिवार में उनके बेटे अंशुमन गायकवाड़ भारत क्रिकेट टीम के सदस्य और बाद में कोच के रुप में अपनी सेवायें दे चुके हैं। बड़ौदा के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले गायकवाड़ ने तत्कालीन बड़ौदा राज्य के महारानी चिमनाबाई हाई स्कूल में पढ़ाई की थी। गायकवाड़ के नेतृत्व में बड़ौदा की टीम ने 1957-58 में सर्विसेज को पारी और 51 रनो से हरा कर रणजी ट्रॉफी पर कब्जा किया था। गायकवाड़ 1948 में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सीके नायडू द्वारा शुरू किए गए पहले अंडर -14 और अंडर -16 क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा थे। उन्होंने सीके नायडू के भाई सीएस नायडू से लेग स्पिन और गुगली गेंदबाजी के गुर सीखे थे। गायकवाड़ ने 1948 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी (एकीकृत प्रांत के हिस्से के रूप में) के लिए रणजी में पदार्पण करने के बाद 1952 और 1961 के बीच 11 टेस्ट मैच खेले। बाद में 2000 तक बड़ौदा रणजी टीम को भी कोचिंग दी। गायकवाड़ ने संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया था। अक्टूबर 2020 में डी के गायकवाड़ के 92वें जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए डाक विभाग ने एक स्मारक कवर जारी किया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश