लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस भजनलाल सरकार के खिलाफ सड़कों पर करेगी हल्ला बोल

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस भजनलाल सरकार के खिलाफ सड़कों पर करेगी हल्ला बोल
लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन पानी, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भजनलाल सरकार का घेराव करेगी। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा इस सम्बंध में जल्दी रणनीति तैयार करेंगे।

जयपुर। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन पानी, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भजनलाल सरकार का घेराव करेगी। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा इस सम्बंध में जल्दी रणनीति तैयार करेंगे।

कांग्रेस की रणनीति के अनुसार प्रदेश कांग्रेस की तरफ से मुख्यालय स्तर से लेकर सभी जिला और ब्लॉक स्तर पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। मुख्यालय स्तर पर डोटासरा सहित बड़े नेता और जिला स्तर पर वरिष्ठ नेता मीडिया के सामने सरकार की जनविरोधी नीतियों को उज़ागर करेंगे। प्रमुख मुद्दों में गर्मियों में पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति, खराब क़ानून व्यवस्था और महिलाओं के साथ बढते अपराध सहित गहलोत सरकार के समय लागू योजनाओं को बंद करने का विरोध किया जाएगा। चिरंजीवी योजना में 25 लाख तक निशुल्क इलाज, इंदिरा रसोई, 100 यूनिट फ्री बिजली, इंग्लिश मीडियम स्कूलों को हिंदी मीडियम में बदलने जैसे फैसलों के विरोध में कांग्रेस नेता सड़कों पर भी उतरकर विरोध करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटियों के माध्यम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिए जाएंगे। जुलाई में संभावित विधानसभा सत्र के चलते सरकार के खिलाफ घेराव की रणनीति की जल्दी ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ई-वे बिल नियमों की अनदेखी पर वाणिज्यिक कर विभाग सख्त, 16 ट्रांसपोर्टरों के 29 वाहन पकड़े ई-वे बिल नियमों की अनदेखी पर वाणिज्यिक कर विभाग सख्त, 16 ट्रांसपोर्टरों के 29 वाहन पकड़े
वाणिज्यिक कर विभाग ने ई-वे बिल नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले 10 दिनों में 16...
BJP का केजरीवाल पर बड़ा हमला: आप की भष्ट्र सरकार ने पंजाब को कर्ज में डुबोया, प्रत्येक नागरिक पर 1.23 लाख रुपये का कर्ज का दावा
सहकारिता कार्यालयों में अब दिन में दो बार लगेगी हाजिरी, 1 सितंबर से नई व्यवस्था लागू
जेपीएनआईसी को लेकर सपा फैला रही भ्रम, इसे नहीं बेचा गया: भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को बताया झूठा
वायदा बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितने गिरे भाव
नेपाल बाढ़: विदेश मंत्रालय में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी
तीन दिन गुलजार रहेगा गुलाबी शहर: रक्षाबंधन और वीकेंड की छुट्टियों का असर, आमेर-हवामहल से लेकर सफारी तक बढ़ सकती है पर्यटकों की रौनक