नियमितिकरण के अभाव में 12 हजार शिक्षकों को नहीं मिल रहा नियमित श्रृंखला का वेतन

शिक्षकों का स्थाईकरण नहीं हो पा रहा है

नियमितिकरण के अभाव में 12 हजार शिक्षकों को नहीं मिल रहा नियमित श्रृंखला का वेतन
ऐसे में उन्हें प्रोबेशन का ही वेतन मिल रहा है तथा सरकार के आदेश का हवाला देकर अधिकारियों ने नियमितिकरण पर अघोषित रोक लगा रखी है। 

जयपुर। नियमितिकरण के अभाव में प्रदेश के 12 हजार शिक्षकों को नियमित श्रृंखला का वेतन नहीं मिल रहा है तो पूर्व भर्ती की आन्तरिक जांच पूरी होने के बाद भी शिक्षकों का स्थाईकरण नहीं हो पा रहा है। सरकार की ओर से पिछले 5 वर्ष की हुई भर्तियों की आन्तरिक जांच के लिए सभी विभागों को लिखा गया है की चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज तथा उनकी फोटो एवं हस्ताक्षर आदि का मिलान कर सत्यापन किया जाएगा। वहीं, शिक्षा विभाग में यह कार्य पूर्ण होने पर भी 2022 की भर्ती में लगे 12 हजार शिक्षकों की प्रोबेशन अवधि मई-जून में पूर्ण हो गई है। लेकिन अब तक उनका नियमितीकरण विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उन्हें प्रोबेशन का ही वेतन मिल रहा है तथा सरकार के आदेश का हवाला देकर अधिकारियों ने नियमितिकरण पर अघोषित रोक लगा रखी है। 

नियमित वेतन मान मिल सके: राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने मांग की सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए और 12 हजार से अधिक शिक्षक जिनका नियमितिकरण अटका हुआ है, उनका नियतिककरण शीघ्र करें ताकि उन्हें नियमित वेतन मान मिल सके। 

 

Tags: teachers

Post Comment

Comment List

Latest News

LPU में यौन उत्पीड़न के दावों पर बवाल: अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, जांच के लिए SIT गठित ; प्रशासन ने आरोपों को बताया अफवाह LPU में यौन उत्पीड़न के दावों पर बवाल: अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, जांच के लिए SIT गठित ; प्रशासन ने आरोपों को बताया अफवाह
पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में कथित दुष्कर्म मामले में छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के...
विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन स्थलों में उमड़ी भीड़: देशी-विदेशी पर्यटकों का तिलक और माला से स्वागत, आमेर में कालबेलिया तो जंतर मंतर पर शहनाई वादन ने बांधा समां
पश्चिम रेलवे मंडल का फैसला: यात्रियों को सुविधा, चलेगी अतिरिक्त ट्रेन
ईरान को होर्मुज़ प्रस्ताव पर अमेरिका के आधिकारिक जवाब का इंतज़ार: अराघची
पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार तस्करी का भंडाफोड़, पांच देसी कट्टे और 11 कारतूस के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार
'द वन' की फैंटेसी को असली बनाता है सिद्धार्थ मल्होत्रा का अभिनय
विश्व पर्यटन दिवस आज : अब गुलाबी नगरी को सिर्फ देख नहीं रहे पावणे, इसे जी रहे हैं...