यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

कुूछ सेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

प्रयागराज-भिवानी रेलसेवा 18 से 21 अक्टूबर तक प्रयागराज-कानपुर सेट्रल के मध्य आंशिक, भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा 17 से 20 अक्टूबर तक कानपुर सेट्रल-प्रयागराज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

जयपुर। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल के प्रयागराज स्टेशन पर किए जा रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण हावडा-जोधपुर रेलसेवा 19 व 20 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर, हावडा-बीकानेर रेलसेवा 17 व 18 अक्टूबर को हावडा परिवर्तित मार्ग आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर, जोधपुर-हावडा रेलसेवा 17 व 18 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर, बीकानेर-हावडा रेलसेवा 19 व 20 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग आगरा कैंट- वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर, सियालदाह-अजमेर रेलसेवा 17 से 20 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग आगरा कैंट- वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर, अजमेर-सियालदाह रेलसेवा 17 से 20 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर, गुवाहाटी-बीकानेर रेलसेवा 19 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई-आगरा कैंट होकर संचालित होगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाऐं
प्रयागराज-भिवानी रेलसेवा 18 से 21 अक्टूबर तक प्रयागराज-कानपुर सेट्रल के मध्य आंशिक, भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा 17 से 20 अक्टूबर तक कानपुर सेट्रल-प्रयागराज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन
प्रयागराज-बीकानेर रेलसेवा 19 व 21 अक्टूबर को प्रयागराज के स्थान पर सूबेदारगंज स्टेशन से, प्रयागराज-बीकानेर रेलसेवा 18 व 20 अक्टूबर को प्रयागराज के स्थान पर सूबेदारगंज स्टेशन से, बीकानेर-प्रयागराज रेलसेवा 18 व 20 अक्टूबर को प्रयागराज के स्थान पर सूबेदारगंज स्टेशन तक, बीकानेर-प्रयागराज रेलसेवा 17 व 19 अक्टूबर को प्रयागराज के स्थान पर सूबेदारगंज स्टेशन तक संचालित होगी।

Read More जेडीए ने शहर में बहुमंजिला बिल्डिंगों का किया सर्वे : मौका निरीक्षण कर की चिन्हीकरण की कार्रवाई, नियमों का उल्लंघन का किया परीक्षण

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प