बाबा रामदेव के खिलाफ एक और मामला दर्ज, ऐलोपैथी पर दुष्प्रचार के आरोप में IMA ने कराई FIR

बाबा रामदेव के खिलाफ एक और मामला दर्ज, ऐलोपैथी पर दुष्प्रचार के आरोप में IMA ने कराई FIR
एलोपैथिक दवाओं के खिलाफ बयान देकर विवादों में घिरे योग गुरु रामदेव की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रामदेव के खिलाफ आईपीसी की धारा 188ए 269 और 504 के तहत यानी कोरोना को लेकर लापरवाही बरतने, अंशाति फैलाने के इरादे से अपमान करने जैसे आरोपों के तहत उनके खिलाफ केस फाइल हुआ है।

रायपुर। एलोपैथिक दवाओं के खिलाफ बयान देकर विवादों में घिरे योग गुरु रामदेव की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामदेव के खिलाफ बुधवार रात को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की छत्तीसगढ़ यूनिट ने एफआईआर कराई है। रामदेव के खिलाफ आईपीसी की धारा 188ए 269 और 504 के तहत यानी कोरोना को लेकर लापरवाही बरतने, अंशाति फैलाने के इरादे से अपमान करने जैसे आरोपों के तहत उनके खिलाफ केस फाइल हुआ है।

आईएमए की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि रामदेव ने गलत जानकारी फैलाई है। इसके अलावा मेडिकल जगत की ओर से इस्तेमाल की जा रही दवाओं को लेकर डराने वाली बातें कही हैं। इन दवाओं के इस्तेमाल को भारत सरकार और आईसीएमआर की ओर से मंजूरी प्रदान की गई है। उनके खिलाफ दी गई शिकायत में सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज का हवाला दिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर उनके ऐसे कई वीडियोज हैं, जिनमें वह भ्रामक बयान देते हुए दिख रहे हैं। यही नहीं शिकायत में कहा गया है कि ऐसे वक्त में जब केंद्र सरकार, डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ कोरोना से जंग लड़ रहे हैं, तब बाबा रामदेव ने इलाज की प्रक्रिया और तरीकों को लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि