आखिर क्यों धीरेंद्र शास्त्री करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन दिवस’? जानें पूरा मामला

एक दिन लंबी उम्र का व्रत और बाकी 364 दिन ताने

आखिर क्यों धीरेंद्र शास्त्री करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन दिवस’? जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के शिवपुरी (करैरा) में कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करवा चौथ को मजाकिया अंदाज में 'खसम पूजन दिवस' कहा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पत्नियां एक दिन व्रत रखती हैं और बाकी दिन ताने देती हैं, हालांकि उन्होंने दांपत्य में सालभर प्रेम और सम्मान बनाए रखने पर भी जोर दिया।

शिवपुरी। बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करवा चौथ को लेकर दिए अपने बयान के कारण चर्चा में हैं। करैरा में चल रही कथा के दौरान एक श्रद्धालु ने उनसे करवा चौथ व्रत के महत्व के बारे में सवाल किया। इस पर शास्त्री ने व्रत को ‘खसम पूजन दिवस’ नाम देते हुए पत्नियों पर मजाकिया अंदाज में चुटकी ली।

उन्होंने कहा कि पत्नियां पति की लंबी उम्र के लिए एक दिन पूरी श्रद्धा से व्रत रखती हैं, लेकिन बाकी 364 दिन पतियों को ताने सुनने पड़ते हैं। उन्होंने शादी को लेकर होने वाली नोकझोंक के उदाहरण भी दिए। उनका यह बयान इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

हालांकि, शास्त्री ने रिश्तों में प्रेम और सम्मान का महत्व भी बताया। उन्होंने कहा कि करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए की जाने वाली प्रार्थना जैसी भावना पूरे साल बनी रहनी चाहिए। भारतीय परंपराओं को सहेजने के साथ दांपत्य जीवन में आपसी समझ और सम्मान जरूरी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर ओमप्रकाश का अखिलेश पर निशाना, बोले-हिस्सा आधा, समर्थन जीरो; बड़ी नाइंसाफी है कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर ओमप्रकाश का अखिलेश पर निशाना, बोले-हिस्सा आधा, समर्थन जीरो; बड़ी नाइंसाफी है
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव नतीजों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज...
दिवाली पर जयपुर डेयरी का तोहफा, शुद्ध घी की काजू कतली और बूंदी के लड्डू बाजार में मिलावट से बचाने के लिए पहल
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामला: मुंबई पुलिस ने अनमोल से पूछताछ के लिए केंद्र से मांगी मंज़ूरी, जांच को गोपनीय रखने पर जोर
दीपावली पर किसानों की झोली में 345 करोड़, नौ जिलों को राहत, लंबे समय से अटके फसल बीमा दावों का हुआ भुगतान
करवा चौथ पर चांद नहीं दिखे तो क्या करें? व्रत खोलने को लेकर पंडितों की अलग-अलग राय
आखिर क्यों धीरेंद्र शास्त्री करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन दिवस’? जानें पूरा मामला
राजस्थान संपर्क 181 पर 96.94 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, आलोक गुप्ता ने अधिकारियों को लगाई फटकार