अहमदाबाद विमान हादसा : भूमि के लिए ट्रैफिक जाम बना वरदान, 10 मिनट की देरी से पहुंचने पर छूटी फ्लाइट 

विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे

अहमदाबाद विमान हादसा : भूमि के लिए ट्रैफिक जाम बना वरदान, 10 मिनट की देरी से पहुंचने पर छूटी फ्लाइट 
हवाई अड्डे पर सिर्फ दस मिनट देर से पहुंचना भूमि चौहान के लिए उस समय वरदान बन गया, जब लंदन जा रही उसकी एयर इंडिया की उड़ान एआई 171 छूट गई।

अहमदाबाद। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर सिर्फ दस मिनट देर से पहुंचना भूमि चौहान के लिए उस समय वरदान बन गया, जब लंदन जा रही उसकी एयर इंडिया की उड़ान एआई 171 छूट गई और उसकी जान बच गई। गौरतलब है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर 787 उड़ान भरने के तत्काल बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद हवाई अड्डे के निकट एक अस्पताल के हॉस्टल पर गिर गया था। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। इनमें से सिर्फ एक यात्री विश्वास कुमार रमेश की ही जान बच सकी, वह अभी अस्पताल में भर्ती हैं। वह चमत्कारिक ढंग से दुर्घटनाग्रस्त विमान से छिटक कर दूर जा गिरे थे।

भूमि के अनुसार वह लंदन में नौकरी करती है और करीब डेढ़ महीने पहले ही गुजरात के अंकलेश्वर स्थित अपने घर आई थी। वह लंदन की उड़ान पकडऩे अंकलेश्वर से अहमदाबाद आ रही थी, वह अहमदाबाद समय से पहुंच गई, लेकिन शहर में जगह-जगह जाम होने के कारण उसे हवाई अड्डा पहुंचने में दस मिनट की देरी हो गई। हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। उसने ऑनलाइन चेकइन किया था, लेकिन उससे कहा गया कि वह देरी से पहुंची है, इमिग्रेशन फॉर्म भरने का समय समाप्त हो गया है और बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

भूमि ने कहा कि उसने काफी आग्रह किया और कहा कि यदि उसकी यह उड़ान छूट गयी तो उसकी नौकरी भी जा सकती है, लेकिन उसकी मिन्नतें नहीं सुनी गई। उसने टिकट के पैसे वापस मांगे, लेकिन इन्कार कर दिया गया। उसने बताया कि वह हवाई अड्डे से निराश होकर लौट गई कि उसके टिकट के पैसे भी गए और उसकी नौकरी भी जा सकती है। इस बीच, विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसकी उसे जानकारी नहीं थी, लेकिन उसके परिजनों को पता लग चुका था कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। परिजनों ने घबराहट में उसे फोन मिलाया, जिससे उसे पता चला कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। भूमि ने कहा कि यह सुनकर उसने ईश्वर का लाख-लाख शुक्रिया अदा किया और उसके परिजनों ने भी राहत की सांस ली। उसने कहा कि अहमदाबाद के ट्रैफिक जाम की वजह से उसकी जान बच गई।

 

Read More अनंतनाग में आतंकी हमला: कांस्टेबल शहीद, लाल चौक के पास फायरिंग के बाद सर्च ऑपरेशन जारी

Read More संसद में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: हाथों में तख्तियां लेकर जताया विरोध, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग हुई तेज

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर केंद्र सरकार को...
परिवहन निरीक्षकों का आंदोलन तेज : शहीद स्मारक पर धरना, आरटीओ-डीटीओ ने भी जताया समर्थन
नाहरगढ़ बस स्टैंड पर बदहाल शौचालय, गंदगी-दुर्गंध से यात्री परेशान
करोड़ों का नया बस स्टैंड, फिर भी यात्रियों का इंतजार
शिक्षा विभाग : स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी फिर भी खिलाड़ियों के हाथ खाली
हर बार आग लगने के बाद जांच व सर्वे, फिर भी हो रही घटनाएं
भारतमाला परियोजना के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली, सरकार को खुली बहस की चुनौती