प्रधानमंत्री को आपत्तिजनक ई-मेल भेजने वाले युवक को एटीएस ने किया बदायूं से गिरफ्तार

युवक ने आईआईटी से की है पढ़ाई

प्रधानमंत्री को आपत्तिजनक ई-मेल भेजने वाले युवक को एटीएस ने किया बदायूं से गिरफ्तार
आरोपी युवक अमन सक्सेना के पिता का कहना है, कि उसके पुत्र ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से पढ़ाई की है, और उसका अभी मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है।

बदायूं । उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी एक युवक को कल देर रात गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने गिरफ्तार कर लिया और उसको अपने साथ लेकर गुजरात चली गई। युवक पर आरोप है, कि उसने प्रधानमंत्री को लेकर कोई आपत्तिजनक ईमेल किया है। आरोपी युवक अमन सक्सेना के पिता का कहना है, कि उसके पुत्र ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से पढ़ाई की है, और उसका अभी मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। आरोपी के पिता ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय को ई-मेल भेजने में दिल्ली की एक लड़की तानिया भी शामिल है, जो अमन की दोस्त है, और अमन का मोबाइल तान्या नाम की लड़की के पास ही है। उन्होंने बताया कि अमन ने आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। उसके बाद कुछ दिन उसका मानसिक संतुलन बिगडऩे से उसने नौकरी छोड़ दी थी।

उन्होंने बताया कि अमन उनका इकलौता बेटा है। परिवार ने उसे खराब चाल-चलन के चलते अखबार में इश्तिहार देकर बेदखल कर दिया था। आरोपी अमन पहले भी लैपटॉप चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है। उस समय छात्र होने के नाते पुलिस ने लैपटॉप बरामद कर उसे छोड़ दिया था। इसके बाद भी उसकी गतिविधियां लगातार संदिग्ध रही हैं। बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि गुजरात से एटीएस की टीम आई थी और थाना सिविल लाइंस के मोहल्ला आदर्श नगर के रहने वाले अमन को पूछताछ के लिए उसे अपने साथ लेकर गुजरात गई है। उन्होंने बताया कि कि कल देर रात एटीएस गुजरात से कुछ लोग आए थे और उनको बताया कि एक संदिग्ध गतिविधि के मामले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमन सक्सेना से पूछताछ करनी है। बदायूं पुलिस ने लड़के तक पहुंचने में उनकी मदद की और एटीएस टीम अमन को पूछताछ के लिए ले अपने साथ गुजरात ले गई है।

Tags: pm news ats

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान होगा। प्रदेश के 39 जिलों के 162...
एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा