मेघालय में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध को बढ़ाया गया

गोलीबारी में 5 लोग और एक वनरक्षक की मौत हुई थी

मेघालय में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध को बढ़ाया गया
असम पुलिस की 22 नवंबर को वेस्ट जैनतिया हिल्स जिले के मुखरोह गांव में की गयी गोलीबारी में मेघालय के 5 लोग और एक असम का वनरक्षक मारा गया था।

शिलांग। मेघालय सरकार ने राज्य के पूर्वी 7 जिलों में लगाए गए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध को सुबह 10:30 बजे से 48 घंटों के लिए बढ़ा दिया है। सरकार ने गत 24नवंबर को यह प्रतिबंध लगाया था। एक अधिकारी ने बयान में कहा कि शांति और कानून बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि असम पुलिस की 22 नवंबर को वेस्ट जैनतिया हिल्स जिले के मुखरोह गांव में की गयी गोलीबारी में मेघालय के 5 लोग और एक असम का वनरक्षक मारा गया था।

राज्य के प्रमुख गृह सचिव शकील पी अहमद ने कहा कि राज्य के 7 जिलों में 27 नवंबर सुबह 10:30 बजे तक मोबइल इंटरनेट सेवा प्रतिबंधित रहेगी, जिसमें यह जिले वेस्ट जैनतिया हिल्स, ईस्ट जैनतिया हिल्स, ईस्ट खासी हिल्स, री-भोई, इस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स, वेस्ट खासी हिल्स और साउथ वेस्ट खासी हिल्स है। सातों जिलों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार दूसरी बार इंटरनेट सेवा प्रतिबंध को बढ़ाया गया  है।

अहमद ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से ईस्ट खासी हिल्स और राज्य के अन्य जिलों में नागरिकों पर हमले, आगजनी और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि संदेश भेजने वाली एप्लिकेशन व्हाट्सएप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब आदि के जरिए सूचनाओं और तस्वीरों एवं वीडियो को भेजा जा सकता है जिससे कानून एवं व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। मुख्य सचिव डोनाल्ड फिलिप्स वाहलांग ने अन्य सरकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ राज्य में हिंसा की घटनाओं पर समीक्षा करते हुए सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की।

 

Read More कर्नाटक भर्ती विवाद में बढ़ा सियासी घमासान, गृह मंत्री के बयान पर विपक्ष ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

Post Comment

Comment List

Latest News

आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
विधानसभा परिसर में शुक्रवार को आप विधायकों ने कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले को लेकर ओआरएस पैकेट की...
कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल