भगत सिंह के सपनों के अनुरूप पंजाब का निर्माण करेंगे : भगवंत सिंह

तीन करोड़ से अधिक मरीजों को मुफ्त इलाज मिला

भगत सिंह के सपनों के अनुरूप पंजाब का निर्माण करेंगे : भगवंत सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव के सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है

खटकड़ कलां। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव के सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। मान ने आज यहां शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव की शहादत को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह कोई राजनीतिक समारोह नहीं है, बल्कि मातृभूमि की खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान शहीदों को श्रद्धांजलि देने का एक पवित्र अवसर है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन महान शहीदों की विरासत को हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए कायम रखने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इन शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप 300 करोड़ रुपए की लागत से शहीद भगत सिंह मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों के कारण ही मोहाली हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन महान शहीदों के नाम पर हवाई अड्डों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों का नाम रखना उनकी गौरवशाली विरासत को कायम रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने मोहाली के एयरपोर्ट रोड पर निशान-ए-इंकलाब प्लाजा को लोगों को समर्पित किया है, जिसमें शहीद की 30 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य से अंग्रेजों के बाद सत्ता में आए लोगों ने देश को विदेशियों से भी ज्यादा बेरहमी से लूटा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इन शहीदों की आत्माएं उस समय स्तब्ध रह गई होंगी जब उन्होंने बड़े अधिकारियों और जजों के घरों से भारी मात्रा में नकदी बरामद होते देखी होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे दागी लोगों से न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है जिन्होंने गलत तरीकों से अकूत संपत्ति अर्जित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च 2022 में यहां से शपथ लेने के बाद उनकी सरकार ने जुलाई महीने से सभी घरों को मुफ्त बिजली मुहैया करवाई है, जिसके बाद से 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। 

मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पहली बार किसी निजी फर्म से बिजली प्लांट खरीदा है, ताकि राज्य को बिजली उत्पादन में सरप्लस बनाया जा सके। राज्य भर में 881 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, जहां तीन करोड़ से अधिक मरीजों को मुफ्त इलाज मिला है। इसी तरह राज्य सरकार ने 52,000 से अधिक युवाओं को पूरी तरह से योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में 18 टोल प्लाजा बंद कर दिए गए हैं। इन टोल प्लाजा के बंद होने से पंजाब में आम आदमी की जेब से रोजाना 63 लाख रुपये बच रहे हैं।

Read More पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव: सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का, निवेशक से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें