भाजपा ने दिल्ली वालों को दिया महंगी बिजली का तोहफा, भाजपा 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का किया था वादा : आप

दिल्ली वालों के बिजली के बिलों में भारी इजाफा होगा

भाजपा ने दिल्ली वालों को दिया महंगी बिजली का तोहफा, भाजपा 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का किया था वादा : आप

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा कर सत्ता में आई 4 इंजन वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने दिल्लीवालों को बिजली कटौती के बाद अब महंगी बिजली का तोहफा दिया है

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा कर सत्ता में आई 4 इंजन वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने दिल्लीवालों को बिजली कटौती के बाद अब महंगी बिजली का तोहफा दिया है। आप विधायक विधायक कुलदीप कुमार ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में जब से भाजपा की चार इंजन की सरकार बनी है, दिल्लीवालों को लगातार महंगाई का तोहफा दे रही है। अब भाजपा दिल्लीवालों को महंगी बिजली का तोहफा देने जा रही है। पिछले 10 वर्षों तक अरविंद केजरीवाल की सरकार ने निर्बाध 24 घंटे बिजली दिया। साथ ही दिल्लीवालों को 200 यूनिट बिल्कुल फ्री और 200 से 400 यूनिट बिजली आधे दाम पर दी।

कुमार ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था कि उसकी सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इसके विपरीत इस तपती गर्मी में दिल्लीवालों को रोजाना 6 से 7 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि घंटों बिजली कटौती के साथ अब भाजपा सरकार दिल्ली की जनता को मंहगी बिजली का तोहफा देने जा रही है। भाजपा सरकार मई-जून महीने में बिजली के दाम 7 फीसदी बढ़ाने जा रही है। इससे दिल्ली वालों के बिजली के बिलों में भारी इजाफा होगा। तीन सौ यूनिट फ्री बिजली देने का वादा कर दिल्ली की सत्ता में आई भाजपा बिजली दरों में भारी इजाफा कर बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने जा रही है।
आप नेता ने कहा कि जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है, लगातार दिल्ली की जनता पर महंगाई का बोझ डालने का काम कर रही है। वह प्राइवेट स्कूलों, कंपनियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। भाजपा के कुशासन से दिल्ली की जनता त्रस्त है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा