ममता सरकार में सुरक्षित नहीं भाजपा नेता : सत्ता संपोषित गुंडागर्दी हावी, समीर उरांव ने कहा- सभी भयभीत और परेशान 

बहन-बेटियां असुरक्षित हैं

ममता सरकार में सुरक्षित नहीं भाजपा नेता : सत्ता संपोषित गुंडागर्दी हावी, समीर उरांव ने कहा- सभी भयभीत और परेशान 
उरांव ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल के जनजाति क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आम जन जीवन तबाह हो चुका है। 

रांची। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व राज्यसभा सदस्य समीर उरांव ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उरांव ने आज यहां कहा कि ममता सरकार में सत्ता संपोषित गुंडागर्दी हावी है। आम जनता के साथ जन प्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। आम खास सभी भयभीत और परेशान हैं। बहन-बेटियां असुरक्षित हैं। उरांव ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल के जनजाति क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आम जन जीवन तबाह हो चुका है। 

कुच बिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, सिलिगुड़ी जैसे क्षेत्र के चाय बागान आदि जगहों में बड़ी तबाही हुई है। ऐसे में एक जन प्रतिनिधि के नाते मालदा के सांसद खगेन मुर्मू जनता के दुखदर्द को बांटने जा रहे थे।और ऐसे में नागड़ा काटा के पास सांसद के ऊपर टीएमसी के गुंडों के द्वारा कातिलाना हमला किया गया। वे ईश्वर की कृपा से  जान बचा पाए। पूरे बंगाल में जंगलराज व्याप्त है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्ता मद में गुंडों को  पोश रही है। उरांव ने सांसद व विधायक के ऊपर हुए हमले की उच्च स्तरीय जांच कराकर अपराधियों को कोर दंड देने की मांग की।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन  डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट
लखावा-8 प्लांटेशन में प्लोटिंग कटवाने और फर्जीवाड़ा कर प्लांटेशन फेल होने का माना दोषी।
विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल
मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर
औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत
राज्यसभा चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
केरल में शिगेला का प्रकोप : कोझिकोड में बच्ची की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, निरीक्षण तेज